..................... Premanand Maharaj said- when I died watch 30 second trending throwback video, make you cry - Hindi Filmibeat

4 दिन बाद जब प्राण छूट जाएंगे.. आखिर किस बात से परेशान हैं प्रेमानंद महाराज ? वीडियो देख भावुक हुए भक्त...

देश दुनिया में अपने प्रवचनों से लोगों का मार्गदर्शन करने वाले प्रेमानंद महाराज अपने सकारात्मक विचारों की वजह से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनसे मिलने के लिए दूर देश से लोग आते हैं हर कोई प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखना चहता है। निशुक्ल लोगों की उलझनों का अंत करने वाले प्रेमानंद महाराज के वीडियो आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। प्रेमानंद महाराज के वीडियो मिलियंस में जाते हैं। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज ने कही ऐसी बात कि भावुक हो उठे भक्त

वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज एक ऐसी बात बताते नजर आ रहे हैं जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। जी हां, इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि चार दिन बाद जब तुम्हारे प्राण छूट जाएंगे, शरीर छूट जाएगा, बल छूट जाएगा, पद छूट जाएगा, बैंक बैलेंस छूट जाएगा तो इसको विकास हम कहें कि विनाश कहें। विचार कीजिए जरा। विकास तो तब है जब लोक लोकांतर तक की विगती हमारी अच्छी हो। हमें भगवान की प्राप्ति हो।

हमें क्या करना चाहिए

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हम उत्तम कर्म करें हमारे अंदर सदगुण हो। हम परोपकार करें, समाज को सुख पहुंचा सकें ऐसे होने चाहिए कर्म। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के ऐसे वचन सुन लोग भावुक हो उठे। इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपकी बातें सुनकर तो मोह माया से मन ही हट जाता है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपके प्रवचन दिल हलका कर देते हैं। माया से हटकर मन शांति को ओर भागता है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X