प्रेमानंद महाराज ने 'करवा चौथ' को लेकर कह डालीं ऐसी बातें.. टूट जाएगा सुहागन महिलाओं का दिल

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj on Karwa Chauth- करवा चौथ का त्योहार आने वाला है और इस दिन सुहागन औरतें अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी उम्र लंबी होती है और हर मुसीबत टल जाती है। लेकिन क्या ये सच है?

इसपर वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि महिलाओं को हैरान करने के लिए काफी है। उनके पास एक महिला पहुंची थी जिसने करवा चौथ को लेकर सवाल पूछा था। प्रेमानंद महाराज ने खुले शब्दों में कहा कि करवा चौथ से किसी की मृत्यु नहीं टाली जा सकती है।

करवा चौथ पर क्या बोले प्रेमानंद जी महाराज?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला ने बाबा जी से सवाल पूछा कि, ''महिलाएं करवा चौथ का व्रत किस उद्देश्य से रखती हैं?'' प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया, ''ये तो बहुत छोटी मोटी बातें हैं, गांव गली वाली बातें हैं। अनुष्ठान किसी की मृत्यु को थोड़ी बचा सकते हैं। करवा चौथ किसी की मृत्यु को बचा लेगी? ये तो बिल्कुल पक्का समझो की जो विधना ने लिख दिया उतना ही जीओगे।''

इसके बाद महिला ने फिर सवाल किया, ''महाराज जी जैसे महिलाएं व्रत रखती हैं पुत्रों के लिए पतियों के लिए उसके बाद भी..'' प्रेमानंद महाराज ने कहा, ''ये एक छोटा सा सपोर्ट है। जैसे हमारी आयु 10 वर्ष है और हमें कोई विघ्न आने वाला है। मां व्रत कर रही है तो उसका जुखाम ठीक हो जाएगा, उसको बुखार नहीं आएगा, उसे चोट नहीं लगेगी। मौत का निश्चित टाइम होता है उसे रोका नहीं जा सकता। अगर मृत्यु योग लग रहा है और मृ्त्यु नहीं है तो तो मृंत्युंजय जप करो कट जाएगा। अगर मृत्यु है तो मृत्युंजय जप भी उसे नहीं काट सकता। नहीं कोई बचा के देख ले।''

प्रेमानंद जी महाराज के लाखों भक्त हैं जो कि उनसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी सटीक बातें लोगों को पसंद आती हैं। आप भी देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X