प्रेमानंद महाराज ने बोला I Love You! इंटरनेट पर छाया बाबा का अनदेखा वीडियो, सिर्फ एक बार देख नहीं भरेगा मन

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। आम हो या खास हर कोई प्रेमानंद महाराज के गुण गाता है। उनके विचार उनकी सकारात्मक सोच कई लोगों का मार्गदर्शन करती है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज निशुक्ल ही लोगों के प्रश्नों का उत्तर देते हैं। हर उलझें सवालों का जवाब देते हैं। हर उस सवाल का भी वह जवाब देते हैं जिसे पूछने से लोग हिचकिचाते हैं। इसी वजह से हर उम्र का व्यक्ति प्रेमानंद महाराज को पूजता है।
सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं, लेकिन फिर भी वह रोजाना ही अपने आश्रम में बैठते हैं और लोगों का मार्गदर्शन करते है। प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो भी इंटरनेट पर छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज के ऐसे भाव दिख रहे हैं जिस वजह से लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज ने कही दिल छू लेने वाली बात
इंटरनेट पर ट्रेंडिंग हो रहे प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज I Love You कहते सुनाई दे रहे हैं इसके बाद वह जोर-जोर से हंस रहे हैं। इस वीडियो में उनके कई खूबसूरत पल दिखाई दे रहे हैं। हालांकि प्रेमानंद महाराज के आई लव यू किस संदर्भ में कहा यह तो इस वीडियो में नहीं बताया गया है, लेकिन लोगों का मानना है कि जिस तरह लोग अपने प्रेम दिखाने के लिए आई लव यू कहते हैं उसी तरह वह भी ईश्वर को अपनी भक्ति और अपना प्रेम दिखाने के लिए आई लव यू कहते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना यह भी है कि प्रेमानंद महाराज की हर बात में ज्ञान और राज छिपा होता है बस पहचानने की देर होती है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो उनके भक्तों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











