प्रेमानंद महाराज बन गए राइडर, कच्चे रास्ते पर ऐसे भगाई स्कूटी कि चिंता में पड़ गए शिष्य, दौड़कर दिया सहारा
Premanand Maharaj Scooty Riding: प्रेमानंद महाराज की झलक हमेशा ही सबले अलग रहती है। उनसे बात करने के लिए और सामने बैठने भर के लिए भक्त उत्सुक रहते हैं। कभी सितारे उनके पास अपना दर्द लेकर जाते हैं तो कभी आम लोगों की बातें सुनकर महाराज जी काफी खुश होते हैं।

वो भले ही उम्र के इस पड़ाव में हैं लेकिन बच्चे की तरह जीते हैं और लोगों को भी ऐसे ही जीने की शिक्षा देते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
आपको आपकी आंखों पर यकीन नहीं होगा क्योंकि इस वीडियो में महाराज जी तो सरपट स्कूटी दौड़ाते हुए देखा जा सकता है। पहले लोगों ने सोचा कि ये एआई वीडियो है लेकिन बाद में ये सच साबित हुआ।
जंगल में दौड़ाई स्कूटी
प्रेमानंद महाराज को लेकर अक्सर खबरें आती हैं कि वो बीमार हैं और उनकी किडनियां खराब हैं। उनको उठने बैठने में और तेज चलने में भी तकलीफ होती है। लेकिन इस वीडियो में किसी बच्चे की तरह मुस्कुराकर स्कूटी भगाते प्रेमानंद महाराज को देखा जा सकता है। पीछे गाड़ियों का काफिला और आगे स्कूल में प्रेमानंद महाराज एक शिष्य को उनकी इतनी चिंता थी कि वो स्कूटी के बराबर भागकर उनके पास पहुंचा ताकि बाबा जी को कुछ हो ना। वीडियो में आप देखेंगे कि महज स्कूटी चलाकर महाराज जी कितने खुश हो रहे हैं। वीडियो जैसे ही सामने आया आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''प्यारे गुरु जी की , ख़ुशी तो देखिए।'' एक ने लिखा, ''नजर ना लगे कितने खुश हैं।'' एक ने लिखा,''बलिहार बलिहार मेरे प्यारे गुरुदेव। हर बुरी नज़र आपसे दूर रहे।'' एक ने लिखा, ''श्री राधावल्लभ श्री हरिवंश मेरे प्यारे गुरुदेव भगवान।'' एक ने लिखा, ''बच्चे की तरह खुश हो रहे हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications