कैसे दिखते हैं भूत-प्रेत ? प्रेमानंद महाराज ने बताया खौफनाक सच, बताई ऐसी पहचान जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Premanand Maharaj Video: वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग जाते हैं। कोई सामूहिक दर्शन करता है तो कोई एकांतिक वार्तालाप की उम्मीद से घंटों लाइन में खड़ा रहता है। प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन में कुछ ना कुछ ऐसा बताते हैं जिसे सुनकर लोग सही रास्ता अपना लेते हैं। प्रेमानंद महाराज के आश्रम दर्शन के साथ ही उनके वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से फैलते हैं।

कैसे दिखते हैं भूत-प्रेत
वैसे तो अकसर प्रेमानंद महाराज धर्म-ज्ञान और सामाजिक ज्ञान की बात बताते हैं, लेकिन पहली बार प्रेमानंद महाराज ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। जी हां, इस बार प्रेमानंद महाराज किसी धर्म गुरु या फिर भगवान की बात नहीं बल्कि भूत-प्रेत- पिशाच की बात करते नजर आते हैं। प्रेमानंद महाराज भूत-प्रेतों के बारे में कुछ ऐसा कहते हैं जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
भूत बड़े ही भयानक रूप में...
वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज बड़ी ही गंभीरता से इस मुद्दे पर बात करते हैं वह कहते हैं कि भूत-प्रेत जरा-जरा देर में रूप आकृति बदलते रहते हैं। ऐसा नहीं है कि स्त्री रूप में है तो वही रहेगा। देखते ही देखते भयानक रूप में बदल जाएगा। एक मिनट में सुंदर रूप में बदल जाएगा। प्रेमानंद महाराज से संत पूछते हैं कि क्या वह हमें भी दिखेंगे ? इसपर प्रेमानंद महाराज बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि अगर उन्हें लगेगा कि तुम्हें दिखकर उनका कल्याण हो जाएगा तो दिख जाएंगे, और अगर भूत ही बने रहेंगे तो उनका क्या फायदा ?
केवल गलत आचरण वालों में...
प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि ये लोग बड़े ही कष्ट में होते हैं प्यास लगे तो पानी नहीं सकते, खाना नहीं खा सकते, लेकिन कोई दुष्ट है या कोई ऐसा जिसमें वह प्रवेश कर सकते हैं तो उनके अंदर जाकर वह पानी पी लेते हैं। गलत आचरण वालों में ही यह प्रवेश करते हैं। अगर आप नाप जप करेंगे तो ये लोग आपको स्पर्श भी नहीं कर सकते हैं। प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग जमकर इस वीडियो को री-शेयर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















