क्या प्रेमानंद महाराज ने दिया जगद्गुरु रामभद्राचार्य को जवाब ? सोशल मीडिया पर छा गया ये 1 मिनट का वीडियो...

Premanand Maharaj

वृंदावन में बैठकर निशुक्ल लोगों का मार्गदर्शन करने वाले प्रवचनकर्ता प्रेमानंद महाराज इन दिनों अपने प्रवचन के साथ-साथ विवादों से भी घिरे नजर आ रहे हैं। पहले तो लिव इन रिलेशनशिप को लेकर उनके द्वारा कहे गए शब्दों का कुछ लोगों ने विरोध किया और अब जगतगुरु रामभद्राचार्य भी प्रेमानंद महाराज के लिए कुछ ऐसा कहते नजर आए जिसे सुनकर लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ। एक पॉडकास्ट में जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा प्रेमानंद महाराज को बोले गए शब्द सुन लोगों के होश ही उड़ गए। जगतगुरु की बातें सुन अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

प्रेमानंद महाराज का वीडियो हुआ वायरल

हालांकि अभी तक प्रेमानंद महाराज ने जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा दिए गए चैलेंज को लेकर उनके द्वारा कही गई बातों को लेकर प्रेमानंद महाराज का कोई भी बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रेमानंद महाराज के कुछ भक्त हैं जो जगतगुरु रामभद्राचार्य के शब्दों का करारा जवाब देते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक तरफ जगतगुरु रामभद्राचार्य नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रेमानंद महाराज जी दिख रहे है।

हर एक का प्रवचन मत सुनों

यह वीडियो प्रेमानंद महाराज का पुराना वीडियो है जिसमें वह कहते हैं सबके प्रवचन ना सुनें, हम ये नहीं कह रहे कि तुम हमारे ही सुनों, लेकिन जो ब्रह्मानंद अनुभूत नहीं हैं ऐसों के वचन नहीं सुनने चाहिए। फिर कोई भी हो। भेष बदल लेने से कोई महात्मा नहीं बन जाता जो भगवान के नाम की अभेलना करे, धाम की अभेलना करे, रूप की अभेलना करे, लीला की अभेलना करे वो छिपा हुआ कपटी, पाखंडी है वो कोई भगवान नाम जापक महात्मा नहीं है। आज तक कोई सिद्ध हुआ हो बिना भगवन नाम के तो हमें प्रमाण दे। चाहें कोई भी हो... ज्ञानी हो, भक्त हो चाहें योगी हो, नहीं सुनना चाहिए चाहें कोई भी हो। जहां नाम, रूप, चाल की अभेलना हो रही हो वो कोई भी साधु पद पर नहीं चल रहा है भष्ट हो चुका है। बता दें कि यह प्रेमानंद महाराज का पुराना वीडियो है, लेकिन कुछ लोगों ने प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को जगतगुरु रामभद्राचार्य के साथ जोड़ शेयर कर रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर फिलहाल तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेमानंद महाराज के लिए क्या कहा था जगतगुरु रामभद्राचार्य ने

दरअसल एक टॉक शो में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज को चैलेंज देते हुए कहा था कि वह एक संस्कृत में श्लोक सुना दें, या उनके बोले गए संस्कृत के श्लोकों का अनुवाद कर दें। इतना ही नहीं जगतगुरु रामभद्राचार्य ने यह भी कहा था कि वह प्रेमानंद महाराज को कोई चमत्कार नहीं मानते हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X