पैरों में लेटकर अमोघ लीला प्रभु ने मांगी पुरानी बातों की माफी, दो टूक बोले प्रेमानंद महाराज- कोई संभावना नहीं

Premanand Maharaj Amogh Lila Prabhu Video: संत प्रेमानंद महाराज पिछले दिनों अपनी तबीयत को लेकर काफी सुर्खियों में आ गए थे। अब उनकी तबीयत ठीक है हालांकि उनके चाहने वाले अभी भी उनका हाल जानने के लिए उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में इस्कॉन के अपाध्यक्ष अमोघ लीला प्रभु भी उनके पास पहुंचे। उनका वीडियो सानमे आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, इस वीडियो में अमोघ लीला प्रभु प्रेमानंद महाराज से साष्टांग दंडवत होकर प्रमाण करते और उनसे पुरानी बातों के लिए माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पहले उन्होंने प्रेमानंद महाराज का काफी विरोध किया था और अब उन्होंने उसी को लेकर माफी मांगी है। प्रेमानंद महाराज ने उनकी माफी सा ऐसा जवाब दिया जो कि भक्तों के मन में बस गया है।
प्रेमानंद महाराज ने उनसे कहा, "आप कृपा करके दर्शन देने आए प्रभु।" अमोघ लीला प्रभु ने बताया की सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों से वो विचलित हो गए थे और उनका हाल जानने के लिए वहां पहुंचे हैं। इस पर प्रेमानंद महाराज नें उन्हें अपनी किडनी के बारे बताया।
इसके बाद अमोघ लीला प्रभु प्रेमानंद महाराज से जाने अंजाने हुए कर्मों के लिए क्षमा याचना करते हैं। इस प्रेमानंद मराहाज कहते हैं, "अपराध की तो कोई संभावना ही नहीं है।" अंत में प्रेमानंद महाराज उनसे कहते हैं "आप कैसी बात करते हैं आप हमारी आत्मा हो।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर संत प्रेमानंद के संबंध में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके स्वास्थ्य और स्थिति को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन वीडियो के माध्यम से फैलाई जा रहीं अफवाहों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें।
आश्रम प्रशासन ने भी साफ किया है कि संत प्रेमानंद जी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं और नियमित रूप से अपने अनुयायियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, साेशल नेटवर्किंग साइट्स पर भ्रम फैलाने वाले मान नहीं रहे हैं। इसी कारण लोग बार-बार संत का हाल जानने के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications