क्या आपने देखी प्रेमानंद महाराज की नई पीली गाड़ी ? बाबा की सुविधा के लिए किए गए हैं खास इंतजाम

वृंदावन के केली कुंज आश्रम में रहने वाले प्रेमानंद महाराज को बच्चों से लेकर बड़ा और बुजुर्ग हर कोई मानता है। प्रेमानंद महाराज के शब्दों का प्रभाव लोगों को भक्ति की राह पर खींच लाया है। कई लोगों का मानना है कि युवा पीढ़ी को प्रेमानंद महाराज ने सही मार्गदर्शन दिया है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं जिस वजह से प्रेमानंद महाराज को आए दिनों स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी रहती हैं, लेकिन उसके बाद भी उनके मुंह पर सिर्फ राधा नाम रहता है। उनका यही जज्बा लोगों को इंस्पायर करता है।
प्रेमानंद महाराज को नई गाड़ी में देख खुश हुए भक्त
बता दें कि प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) को इस नई सवारी में देख भक्त बेहद खुश हो गए हैं। प्रेमानंद महाराज को सुविधाजनक यात्रा करते देख एक यूजर ने लिखा- ये अच्छा हुआ ये ना गाड़ी है ना नॉर्मल रिक्शा इससे आप आराम से बैठकर भक्तों को दर्शन दे पाएंगे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत अच्छा हुआ कि कस्टमाइज गाड़ी ले ली इससे आपको दिक्कत नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications