Premanand Maharaj की असलियत में है किडनी खराब? शख्स ने कहा- 'वो चकाचक हैं, सबको पागल बना रहे'

Premanand Maharaj Video: आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। वो लोगों को अक्सर आध्यात्म की राह पर चलते हुए सत्कर्म करने की सलाह देते हैं।
वाकई प्रेमानंद जी महाराज की किडनी है खराब?
प्रेमानंद महाराज सीख देने के लिए प्रचलित तो हैं ही। साथ ही उन्हें इस वजह से भी जाना जाता है कि सालों से उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और फिर भी वो सभी काम करते हैं और उनके चेहरे पर एक तेज है, जिसे देखने को वालों को लगता ही नहीं कि उनकी किडनियां खराब भी हैं। ऐसा ही सवाल प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में एक शख्स लेकर आ गया और पूछने लगा कि क्या वाकई में उनकी किडनी खराब है?
सवाल सुनकर हंस पड़े प्रेमानंद महाराज
एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक शख्स अपनी ब्रज भाषा में कह रहा है कि देखने में तो बाबा एकदम बढ़िया लगते हैं, वो पागल बनाते हैं। ये सुनकर प्रेमानंद जी महाराज जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
इस पर प्रेमानंद जी ने एक और बात बताते हुए कहा कि कुछ लोग यहां आए और पूछने लगे कि क्या वाकई में आपकी किडनी खराब है? सच में आपका डायलिसिस होता है। तो हमने कहा कि इतनी बड़ी बात हम झूठ क्यों बोलेंगे?
प्रेमानंद जी ने बताया कैसे होता है डायलिसिस
बस इसके बाद प्रेमानंद जी ने दिखाया कि उनका डायलिसिस कैसे होता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उनके सीने में एक बड़ी सी पट्टी लगी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए उनका ऑपरेशन पेट में हुआ था, लेकिन वो फेल हो गया। फिर छाती में ऑपरेशन करके नली दिल तक पहुंचाई जाती है। जिसके बाद डायलिसिस होता है। उसके बाद उन्होंने अपने गले के निशान भी दिखाए और बताया कि इस प्रक्रिया में उन्हें बहुत दर्द भी होता है। उन्होने कहा ये सब आध्यात्म की शक्ति से मुमकिन है।


Click it and Unblock the Notifications