प्रेमानंद महाराज की नेटवर्थ कितनी है? जानकर दंग रह जाएंगे आप, साधु जीवन जीकर कैसे बने लाखों के दिलों के राजा?

Premanand Maharaj Net Worth: हर भक्त के मन में सवाल रहता है कि आखिर प्रेमानंद महाराज के पास कितनी प्रॉपर्टी है, उनका घर कहां है और वे किस कार का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हकीकत जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
नहीं है पर्सनल प्रॉपर्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि उनके पास कोई भी पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं है। उनके नाम न तो कोई जमीन-जायदाद है और ना ही बैंक अकाउंट। वे पूरी तरह साधु जीवन जीते हैं और भौतिक सुख-सुविधाओं से दूर रहते हैं।
नहीं है खुद का घर
महाराज जी का अपना कोई घर भी नहीं है। वे एक भक्त के फ्लैट में रहते हैं। उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था भी भक्त ही करते हैं। यहां तक कि बिजली का बिल भी उनके भक्त ही चुकाते हैं।
कार की सच्चाई
अक्सर प्रेमानंद महाराज को पैदल चलते देखा जाता है। हालांकि कई बार वे कार में भी नजर आते हैं। उन्हें कई बार Audi कार में सफर करते देखा गया है। इस बारे में उन्होंने साफ कहा है कि यह उनकी निजी कार नहीं है, बल्कि उनके सेवकों की कार है, जो सिर्फ उनकी सुविधा के लिए इस्तेमाल होती है।
मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते
आज जहां हर किसी के हाथ में मोबाइल होता है, वहीं प्रेमानंद महाराज के पास मोबाइल तक नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे मोबाइल चलाना भी नहीं जानते।
असली नाम और जन्मस्थान
प्रेमानंद महाराज का असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। उनका जन्म साल 1969 में कानपुर जिले के सरसौल ब्लॉक के अखरी गांव में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने गांव के ही स्कूल से की थी। लेकिन पांचवीं कक्षा से ही उनका झुकाव अध्यात्म की ओर होने लगा। नौवीं तक आते-आते उन्होंने सांसारिक मोह-माया छोड़ दी और आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़े।
आज प्रेमानंद महाराज की ख्याति सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। दूर-दराज़ से लोग उनके दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











