'प्रभु जो हटाना है हटा लीजिए..' बीमारी के बीच प्रेमानंद महाराज के इस पोस्ट से डरे भक्त, कैसी है हालत?
Premanand Maharaj: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज अक्सर बीमार रहते हैं। उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और भक्त प्रार्थना करते हैं कि वो स्वस्थ रहें। हाल ही में खबर आई थी कि अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई है और वो भक्तों से अब नहीं मिल पाएंगे।

सभी परेशान थे कि आखिर क्या हुआ है और अचानक फिर से वो एकांत में क्यों चल गए हैं। बीमारी की खबरों के बीच एक पोस्ट आज सामने आई है जिसमें कुछ ऐसा लिखा है जो कि भक्तों के फिर से परेशान कर सकता है।
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पेज bhajanmarg_official पर डाला गया है। प्रेमानंद महाराज की तस्वीर के साथ प्रभु से प्रार्थना करते हुए कुछ शब्द लिखे हैं जो जिसका अर्थ आपको दुखी कर सकता है। ऐसा लगता है कि प्रेमानंद महाराज ने अब सबकुछ भगवान पर ही छोड़ दिया है।
प्रभु मैं आपका हूं...
करोड़ो की तादात में लोग इंतजार कर रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज फिर से ठीक होकर सामने आएं। हाल ही में उनके फूले हुए चेहरे को देखकर भक्तों के आंसू नहीं रुक रहे थे। इस पोस्ट की बात करें तो प्रेमानंद महाराज की तस्वीर के साथ लिखा है, ''हे प्रभु जो हटाना है हटा लीजिए और जो जोड़ना है जोड़ दीजिए। मैं आपका हूं।'' इसके बाद से लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस पेज को 40.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले संत हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस पोस्ट पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जल्दी से स्वस्थ हो जाएंगे आप। एक ने लिखा, राधे राधे गुरुदेव महाराज जी राधे। एक का कहना है, ''आप महान हैं।'' एक ने लिखा, ''भक्तों को आपको इंतजार है।''


Click it and Unblock the Notifications
