सड़क पर पैदल उतरे प्रेमानंद महाराज, लाखों भक्तों के सामने निकली पदयात्रा, यहां करें Live दर्शन

Premanand Maharaj Video: 9 अक्टूबर को प्रेमानंद महाराज जब पैदल चलते हुए रास्ते से गुज़रे, तो उन्हें देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई दिनों बाद महाराज जी के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। भारी संख्या में लोग सड़कों पर खड़े होकर उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
महाराज जी हमेशा की तरह इस बार भी पैदल ही भक्तों के बीच पहुंचे। इस दौरान उनका एक वीडियो @bhajanmarg_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है। वीडियो में लिखा गया - "पूज्य महाराज श्री के LIVE दर्शन।" इस पर भक्तों ने भावुक होकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
एक यूज़र ने लिखा - "हमारे प्रेमानंद महाराज को लाइव देखकर किस-किस को सुकून मिला?" दूसरे ने कहा - "गुरु जी को स्वस्थ देखकर मन खुश हो गया।" एक और कमेंट था - "आपके ठीक होने की खबर सुनकर बहुत राहत मिली।"
हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की अफवाहें फैल रही थीं। इसे लेकर भक्तों में चिंता भी थी। लेकिन बाद में केलि कुंज आश्रम की ओर से एक जानकारी दी गई, जिसमें साफ कहा गया कि महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
हालांकि, सुबह की पदयात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आश्रम ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे झूठी खबरों पर ध्यान न दें और अफवाहों से बचें।


Click it and Unblock the Notifications