Premanand Maharaj Diary: प्रेमानंद महाराज ने खोली 26 साल पुरानी पर्सनल डायरी, खुद खोलकर दिखाया एक एक पन्ना
Premanand Ji Maharaj Personal Diary: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद जी महाराज की रात की पदयात्रा और भक्तों के आमने-सामने वार्ता सत्र को कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया है। लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महाराज जी अपने शुरुआती आध्यात्मिक जीवन और उनके संन्यास के दिनों की 26 साल पुरानी एक सीक्रेट डायरी दिखाते हुए नजर आए।

संतों की टोली के सामने खोला सालों पुराना राज
कुछ खबरों की माने तो कुछ वक्त पहले प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में संत पहुंचे थे और उनसे मुलाकात भी की थी। कभी बातचीत के दौरान संतों ने महाराज जी से उनकी शुरुआती दिनों और साधना काल के बारे में पूछा था। तब महाराज जी ने अपने जीवन की शुरुआती दिनों के मार्गदर्शन लाल जी महाराज का भी जिक्र कर दिया था। जिनसे उनकी मुलाकात 18 से 20 साल की उम्र में गंगा जी के तट पर ही हुई थी।
इसके बाद में महाराज जी ने अपने शिष्यों से ऊपर से एक छोटी डायरी लेकर आने के लिए कहा था और संतों को दिखाते हुए बताया था कि यह उनकी संन्यास की ही डायरी है।
डायरी में लिखी थी जीवन बदल देने वाली लाइन्स
महाराज जी की इस डायरी में काफी कुछ लिखा था। जो किसी भी मनुष्य का जीवन परिवर्तित कर सकता है। जिसमें "जैसा सोचोगे वैसा ही हो जाएगा, इसलिए जैसा होना है वैसा ही सोचो।", "अहं शून्य जीवन ही परमात्मा के साम्राज्य में प्रवेश करता है।", "तरल एवं सहज जीवन में ही श्रद्धा का जन्म होता है और पावन दैवीय संपदा भी।"
भावुक हुए भक्त
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद में भक्ति इसको देखकर काफी ज्यादा इमोशनल और प्रेरित होते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोगों का तो यह भी कहना है कि महाराज जी की आज जो प्रसिद्ध है उसके पीछे उनके वर्षों का कठोर परिक्षम और साधना है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ वीडियो के सामने आ जाने के बाद में देश और विदेश में मौजूद उनके करोड़ों भक्त महाराज जी की दीर्घायु की कामना करते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications