..................... Premanand Maharaj Offers 11000 litres of milk to video Viral fact check truth - Hindi Filmibeat

Video: प्रेमानंद महाराज ने नदी में बहाया 11000 लीटर दूध, जाने क्यों किया ऐसा काम

Premananad Ji Maharaj Video: सोशल मीडिया पर इस समय प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में वह नर्मदा नदी के किनारे एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान नदी में 11 हजार लीटर दूध बहाते हुए नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद में आस्था और पर्यावरण को लेकर नई बहस शुरू होती हुई नजर आई।

Premananad Ji Maharaj Video

जाने क्या है पूरा मामला?

वीडियो वायरल होने के बाद में काफी सारे लोग प्रेमानंद महाराज के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए नजर आए। काफी लोगों का कहना है कि जहां पर देश में आज भी लाखों बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं और उन्हें पीने के लिए दूध नहीं मिलता वहां इस तरह हजारों लीटर दूध पानी में बहा दिया जाता है।

काफी सारे एक्सपर्ट्स के मुताबिक नदी के साफ पानी में इतनी बड़ी मात्रा में दूध बहाने से पानी में ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाता है और इसके चलते मछलियों से लेकर बाकी जलीय जीवों की जान को भी खतरा हो सकता है।

कुछ लोगों ने प्रेमानंद महाराज को किया सपोर्ट

काफी सारे लोग प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो पर सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और इसे धार्मिक महत्व का नाम दे रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि शास्त्रों में नदियों के दूध से अभिषेक किए जाने की पुरानी परंपरा रही है।

क्या है वीडियो की सच्चाई?

दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने 11000 लीटर दूध नदी में नहीं डाला है बल्कि उन्होंने सिर्फ धार्मिक क्रिया करते हुए 1 बालटी दूध ही चढ़ाया है। ये पूरा मामला एमपी में हुए धार्मिक अनुष्ठान से जोड़ दिया गया है, जहां 11000 लीटर दूध प्रवाह किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X