..................... Premanand Maharaj offered 500 rupees notes bundles to Mohit maral Mahraj temple Shocking Video - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद महाराज ने गुरु के चरणों में चढ़ाई खरे 500 के नोटों की गड्डी ? दूर खड़े इशारा करते दिखे पंडित, VIRAL

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता है। आज का युवा खासतौर पर प्रेमानंद महाराज को फॉलो करता है। उनके सामने जाकर अपनी उलझनों को रखता है और प्रेमानंद महाराज भी दिल खोलकर लोगों का स्वागत करते हैं और निशुल्क ही लोगों की उलझनों का समाधान करते हैं। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के लगातार वीडियो छाए रहते हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख उनसे प्रेरणा लेता है। केवल आम ही नहीं बल्कि कई नामी हस्तियां भी प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक होती हैं, लेकिन प्रेमानंद महाराज किसके आगे नतमस्तक होते हैं चलिए जानते हैं।

चर्चाओं में आ चुके हैं मोहित मराल महाराज

बता दें कि प्रेमानंद महाराज अपने गुरु मोहित मराल महाराज को बहुत मानते हैं। वह जब भी उनसे मिलते हैं उनके पैर छूते हैं उनके आगे नतमस्तक होते हैं। उनसे आशीर्वाद लेते हैं। मोहित मराल महाराज के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें वह लगातार अपना आईफोन चला रहे थे और भक्त उनके पैर धो धोकर पी रहे थे, जिस वजह से गुरु को काफी ट्रोल भी किया गया था।

किसे चढ़ा रहे हैं प्रेमानंद महाराज 500 के नोटों की गड्डी

वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज हाथों में 500 के खरे नोटों की गड्डी लिए नजर आ रहे हैं और ये पैसे वह अपने प्रभु के चरणों में अर्पित कर रहे हैं, लेकिन इतने में ही मंदिर में दूर खड़े मोहित मराल महाराज वहां आ जाते हैं और वह पैसों को लेकर कुछ इशारा करते दिखते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रेमानंद महाराज कितनी श्रद्धा से रुपये अर्पित कर रहे हैं वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- गुरु जी मंदिर में पैसा चढ़ाकर ठीक नहीं किया क्योंकि आपने ही कहा था कि भगवान पैसा नहीं प्यार देखता है तो क्या ये आपके गुरु जी के लिए है गुरु दक्षिणा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ये पैसा आप भगवान जी को चढ़ा रहे हैं या अपने गुरु जी को। बात दें कि इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X