नहीं ठीक रहती तबीयत फिर भी कड़कड़ाती ठंड में स्वेटर नहीं पहनते प्रेमानंद महाराज, खोला 26 साल पुराना राज

प्रेमानंद महाराज को आज कौन नहीं जानता। हर कोई प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक रहता है। प्रेमानंद महाराज के दिखाए गए रास्ते पर लोग चलना पसंद करते हैं। आज लोग देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी आकर प्रेमानंद महाराज के चरणों को छूना चाहते हैं। हर दिन प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर भीड़ दो गुनी होती जा रही है। वृंदावन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन फिर भी भक्त प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं।

Premanand Maharaj

क्या नहीं लगती सर्दियों में प्रेमानंद महाराज को ठंड

प्रेमानंद महाराज से जो मिल पाते हैं वह अपने आपको धन्य महसूस करते हैं, लेकिन जो भी लोग प्रेमानंद महाराज से नहीं मिल पाते हैं वह उनकी पदयात्रा में शामिल हो जाते हैं और जो लोग वृंदावन भी नहीं पहुंच पाते हैं वह वीडियो के माध्यम से प्रेमानंद महाराज से जुड़े रहते हैं। इसी वजह से प्रेमानंद महाराज के वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बने रहते हैं। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। दरअसल एक लड़की ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि क्या उन्हें ठंड नहीं लगती। वृंदावन में इतनी ठंड पड़ रही है और प्रेमानंद महाराज स्वेटर तक नहीं पहनते हैं। इसपर प्रेमानंद महाराज मुस्कुराए और उन्होंने बच्ची को जवाब दिया।

स्वेटर या गर्म कपड़े ना पहनने के पीछे की बताई वजह

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि- जितने से काम चल जाए उतने से चला लेते हैं। पहले तो गंगा किनारे रहना था वहां तो बहुत ही ठंडी सर्द हवाएं चलती हैं और उस समय भी हमने कभी भी स्वेटर, शॉल या कंबल का प्रयोग नहीं किया। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हमारे पास तो बस एक बनियान हैं। बस उसी से काम चल जाता है तो उसी से हम चला रहे हैं काम। प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि जब हम बाहर निकलते हैं तो लगता है जरा ठंडी, लेकिन फिर भगवान का चिंतन करते हैं। तो फिर कुछ महसूस नहीं होता ठंडी गर्मी। बचपन से ही मार- दुलार, प्यार सहा है तो शरीर तैयार हो चुका है। तुमको देखकर लग रहा होगा कि हमें सर्दी लग रही है, लेकिन हमें नहीं लग रही है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X