बांके बिहारी मंदिर में नहीं मिले प्रेमानंद महाराज को VIP दर्शन ? भीड़ में खड़े-खड़े हुए हालत खराब, निकले आंसू
प्रेमानंद महाराज आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाते हैं। उन्हें फॉलो करने वालों की लंबी लाइन लगती है। हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाना चाहता है। उनके आश्रम के बाहर हजारों लोगों की भीड़ जमा होती है वो भी बस प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए। लोग दूर देश से आते हैं प्रेमानंद महाराज से मिलने और अपनी उलझनों को सुलझाने के लिए। बता दें कि प्रेमानंद महाराज ने राधा बल्लभ मंदिर में अधिकतर समय बिताया है, लेकिन इस बार प्रेमानंद महाराज बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बांके बिहारी मंदिर में नहीं मिले प्रेमानंद महाराज को VIP दर्शन
जी हां, हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने गए थे। जहां उन्हें कोई भी VIP दर्शन नहीं मिले बल्कि वह मंदिर के नीचे आम लाइन में खड़े नजर आए जहां भारी भीड़ में फंसे प्रेमानंद महाराज काफी परेशान दिखे, लेकिन फिर भी वह बांके बिहारी जी की झलक देख बहुत भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से झर-झर आंसू बहन लगते हैं। प्रेमानंद महाराज के साथ आए उनके शिष्य उनका खास ख्याल रखते नजर आ रहे हैं कोई प्रेमानंद महाराज का पसीना पोंछ रहा है तो कोई प्रेमानंद महाराज के आंसू पोंछता नजर आ रहा है।
बांके बिहारी के देख भावुक हुए प्रेमानंद महाराज
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह है सादगी। आम लोगों की तरह लाइन में लगकर प्रेमानंद महाराज ने दर्शन किए। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत ही साफ दिल के हैं प्रेमानंद महाराज प्रभु को देखते ही झर-झर आंसू बहने लगते हैं। वैसे आपको बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में अब VIP दर्शन बंद हो गए हैं, लेकिन प्रेमानंद महाराज नामी पर्सनालिटी हैं। उनसे मिलने के लिए तमाम लोग उनके आश्रम आते हैं, लेकिन आज भी आम लाइन में लगकर प्रेमानंद महाराज जी अपने ईश्वर के बड़ी ही सादगी से दर्शन करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











