प्रेमानंद महाराज की नेटवर्थ और साधु जीवन की चौंकाने वाली सच्चाई, कौन सा घर, कार, मोबाईल है उनके पास, जानिए सब

Premanand Maharaj property net worth: वृंदावन का नाम जब भी लिया जाता है तो प्रेमानंद महाराज का जिक्र भी जरूर होता है। बीते कुछ सालों से उनकी ख्याति ऐसी बढ़ी कि दूर-दराज से लोग उन्हें देखने आते हैं। उनके बारे में जानना चाहते हैं और आपकी इसी जिज्ञासा को दूर करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास जानकारियां।

Premanand Maharaj property net worth

प्रेमानंद महाराज स्वयं बताते हैं कि उनके नाम कोई निजी संपत्ति नहीं है। न उनके पास जमीन है, न मकान और न ही कोई बैंक खाता। उन्होंने पूरी तरह से संन्यास का मार्ग चुना है और भौतिक चीजों से दूरी बनाकर जीवन जीते हैं।

अपना घर नहीं, भक्तों के सहारे जीवन

महाराज का खुद का कोई घर नहीं है। वे एक भक्त द्वारा उपलब्ध कराए गए फ्लैट में रहते हैं। भोजन से लेकर दैनिक जरूरतों तक, हर व्यवस्था उनके भक्त संभालते हैं। यहां तक कि बिजली और अन्य खर्च भी भक्तों की ओर से ही पूरे किए जाते हैं।

कार को लेकर सच्चाई

कई बार प्रेमानंद महाराज को पैदल चलते हुए देखा जाता है, लेकिन कभी-कभी वे कार से भी सफर करते हैं। लोग अक्सर उन्हें एक महंगी कार में देखकर सवाल उठाते हैं। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह कार उनकी नहीं, बल्कि उनके सेवकों की होती है, जिसका इस्तेमाल केवल सुविधा के लिए किया जाता है।

मोबाइल से दूरी

आज के दौर में जहां मोबाइल हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है, प्रेमानंद महाराज इससे भी दूर रहते हैं। वे न तो मोबाइल फोन रखते हैं और न ही उसका उपयोग करते हैं।

नाम, जन्म और शुरुआती सफर

प्रेमानंद महाराज का जन्म नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय है। उनका जन्म 1969 में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल क्षेत्र के अखरी गांव में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने अपने गांव के स्कूल से हासिल की। बचपन से ही उनका रुझान अध्यात्म की ओर था, जो समय के साथ और गहराता गया। किशोरावस्था में ही उन्होंने सांसारिक मोह-माया से दूरी बना ली और आध्यात्मिक जीवन अपना लिया।

देश ही नहीं, विदेशों में भी पहचान

आज प्रेमानंद महाराज की ख्याति भारत तक सीमित नहीं है। विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं। सादगी, त्याग और आध्यात्मिक विचारों के कारण वे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X