प्रेमानंद महाराज ने किया अपनी दोनों खराब किडनियों का नामकरण, नाम सुनकर लोग बोले- ये आप ही रख सकते हैं...

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। हर कोई प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम के बाहर खड़ा उनका इंतजार करता है। वहीं कई लोग तो प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए रात को घंटों सड़कों पर खड़े रहते हैं जिससे कि वह प्रेमानंद महाराज के दर्शन जरा नजदीक से पा सकें। बता दें कि प्रेमानंद महाराज को देखने और मिलने के लिए लोग बहुत ही उत्साहित रहते हैं। चाहें आम हो या खास हर किसी के मुंह पर बस प्रेमानंद महाराज का ही नाम है।

प्रेमानंद महाराज करते हैं लोगों का मार्गदर्शन

अपने विचारों से और सकारात्मक सोच से लोगों की उलझनों का अंत करने वाले प्रेमानंद महाराज लगातार चर्चाओं का विषय बना रहते हैं। कभी वह अपने प्रवचनों की वजह से हेडलाइन में आ जाते हैं तो कभी वह भिक्षा मांगने की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। प्रेमानंद महाराज की सादगी लोगों का दिल जीत लेती है।


रखा दोनों किडनियों का नाम

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब है जिसका लंबे समय से डायलिसिस चलता आ रहा है। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि वह जब तक जी रहे हैं बस मुंह से राधा नाम ही निकलेगा। प्रेमानंद महाराज कई बार यह भी कह चुक हैं कि वह अधिक नहीं जी पाएंगे, लेकिन जितना भी जिएंगे वह अपनी श्री जी के चरणों में रहेंगे। बता दें कि एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रेमानंद महाराज ने अपनी दोनों खराब किडनियों का नाम रखा है। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज ने अपनी एक किडनी का नाम रखा है 'कृष्णा' और दूसरी किडनी का नाम रखा है 'राधा'। बता दें कि प्रेमानंद महाराज को बचपन से ही पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज है। आज से 17 साल पहले ही प्रेमानंद महाराज को डॉक्टर ने कह दिया था कि उनकी जान कभी भी जा सकती है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X