नए साल से पहले देख लिया प्रेमानंद महाराज का ये क्लिप तो बदल जाएगी आपकी सोच, वीडियो ने दिलाया इंटरनेट

प्रेमानंद महाराज को फॉलो करने वालों की संख्या हर दिन ही बढ़ती जा रही है। हर कोई प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक रहता है। दूर देश से भी लोग आकर प्रेमानंद महाराज के आगे अपना शीश झुकाते हैं। उनके प्रवचनों ने लाखों करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन किया है। यही वजह है कि आज प्रेमानंद महाराज को फॉलो करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अच्छी बात तो यह है कि देश का युवा भी अब भक्ति की राह पर चलने लगा है। तमाम युवा सितारों और खिलाड़ियों को प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते देखा गया है।

Premanand Maharaj

हजारों नहीं करोड़ों हैं प्रेमानंद महाराज के भक्त

जो भी लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने नहीं जा पाते हैं। वह लोग प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों को वीडियो के माध्यम से सुनते हैं। जिस वजह से प्रेमानंद महाराज के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते हैं। वहीं हाल ही में नए साल से पहले प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं है बल्कि एक सीख है। जो लोगों की मानसिकता को पूरी तरह से बदल देगी।

इंटरनेट पर छा गया प्रेमानंद महाराज का वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को अगर आप नए साल से पहले देख लेंगे तो आपकी पूरी की पूरी सोच ही बदल जाएगी। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज कहते सुनाई दे रहे हैं कि- खुशहाल वस्तुओं से नहीं हुआ जाता। खुशहाल दिमाग से हुआ जाता है। अगर हमारा दिमाग पॉजिटिव हो जाए तो एक बनियान में भी आप खुश रहोगे। और अगर निगेटिव हो जाए तो बहुत बड़े-बड़े कंपनी के कपड़े भी पहनकर चलोगे तो आपको आपसे बढ़कर दिखाई देगा। तो लगेगा मेरा क्या फिर जलोगे। और जब आप पॉजिटिव हो ना तो लगेगा कि भगवान ने हमको कम से कम शरीर तो स्वस्थ दिया। हमें भगवान ने स्वस्थ बनाया कितनी कृपा है। जिसे खुशहाल रहना सीखना है तो उसे पॉजिटिव रहना सीखना पड़ेगा।

वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो छा या है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम सही कहा महाराज जी आपने तो वहीं दूसरे ने प्रश्न पूछते हुए कहा- कितना भी कोशिश कर लो जब कुछ अच्छा नहीं होता है तो निगेटिविटी खुद ही आ जाती है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X