सिर पर हाथ रख बिलख-बिलख कर रोए प्रेमानंद महाराज, मुंह से कहते रहे बस ये एक बात, Trending Video

वृंदावन के रहने वाले प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज नए वीडियो के आने का बेसब्री से इंतजार करता है, लेकिन प्रेमानंद महाराज के पुराने वीडियो भी लाखों करोड़ों का मार्गदर्शन करते हैं। फिलहाल तो प्रेमानंद महाराज का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देख आपके भी आंखों से आंसू बहने लगेंगे।
प्रेमानंद महाराज के झर-झर बहते रहे आंसू
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रेमानंद महाराज सिर पर हाथ रखकर बिलख-बिलख कर रोते नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों से झर-झर आंसू की धारा बहती दिख रही है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'श्री जी के रूप का एक ऐसा प्रभाव है कि रोए बिना आप रह नहीं सकते हैं। करुणा, दयालुता टपक रही है श्री जी के मुख से। यह तो सामर्थ्य के बाहर की बात है कि कोई वर्णन ही नहीं कर सके इसका। ऐसे नेत्र हैं ऐसी करुणा है ऐसा अपनापन है कि बस चिल्ला-चिल्ला के रोने का मन करता है।
वीडियो देख रो पड़े भक्त
बता दें कि प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो को देख प्रेमानंद महाराज के भक्तों की आंखें में भी आंसू आ गए हैं। जहां एक भक्त ने कमेंट करते हुए लिखा- भक्ति हो तो आपके जैसी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे भाव कोई समझ पाए वैसा दिल भी तो होना चाहिए ना यह भाव आप देख पा रहे हैं इसमें आपकी भक्ति श्री जी के लिए दिख रही है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- सही मायनों में तो आपने बताया है कि भक्ति कैसे होती है। आपकी वजह से आज देश का युवा भी राधे राधे करने लगा है। बता दें कि लोग तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications










