प्रेमानंद महाराज का अद्भुत श्रृंगार, पूर्ण रूप देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, 30 सेकंड का वीडियो भुला देगा सबकुछ..

प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए लोग कोसों दूर से वृंदावन चलकर आते हैं। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन लाखों करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक होता है। चाहें आम हो या खास हर कोई प्रेमानंद महाराज की नजरों में समान हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अभी तक नामी हस्तियां आ चुकी हैं। अनुष्का-विराट, राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी, सितारों के साथ ही यू्ट्यूबर्स और राजनेता भी प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर माथा टेक चुके हैं। बीते दिन एल्विश यादव को भी केली कुंज आश्रम में देखा गया था।
प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दी धूम
जब से लोगों को यह मालूम हुआ है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत दुरुस्त नहीं है तब से कई लोग आकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं। हर कोई बस महाराज जी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। चूंकी प्रेमानंद महाराज को लोग और भी ज्यादा जानना चाहते हैं जिस वजह से प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। प्रेमानंद महाराज के नए ही क्या पुराने वीडियो पर भी लोग जमकर प्यार बरसाते हैं।
प्रेमानंद महाराज के अद्भुत श्रृंगार का वीडियो वायरल
वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक अद्भुत वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज का बहुत ही खूबसूरत श्रृंगार किया जा रहा है। महाराज जी के पैरों के अंगूठे पर तिलक लगाकर पैरों पर फूल माला चढ़ाई जा रही है। प्रेमानंद महाराज को अपराजिता और गुलाब के फूलों की माला पहनाई जाती है। फिर वह राधा नाम की माला वह धारण करते हैं और सिर पर से खूबसूरत चुनरी उढ़ाई जाती है। प्रेमानंद महाराज के इस श्रृंगार को देख लोगों के रोंगटे खड़े गए हैं। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह ऐसा लग रहा है जैसे साक्षात भगवान का श्रृंगार हो रहा हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वाकई यह वीडियो बहुत ही सौभाग्य से देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications