..................... Premanand Maharaj live his life in this condition 30 years ago, watch unseen clip - Hindi Filmibeat

30 साल पहले ऐसी जिंदगी जीते थे प्रेमानंद महाराज, बिखरे बाल और ऐसा हाल देख बहने लगेंगे आपके भी आंसू...

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। हर उम्र का व्यक्ति प्रेमानंद महाराज महाराज के आगे नतमस्तक है। हर कोई प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहा है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज से मिलने वालों की इतनी लंबी लाइन हो गई है कि अगर आप आज टोकन लेते हैं तो आप 1 साल बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन पा सकेंगे।

सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं वीडियो

इसी से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों ने कितने लोगों का मार्गदर्शन किया है। बता दें कि जो भी लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन नहीं जा पाते हैं। वह घर पर ही प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख अपनी उलझनों के हल ढूंढते हैं। प्रेमानंद महाराज के एक नहीं बल्कि कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के नए वीडियो के साथ ही उनके पुराने और अनदेखे वीडियो भी सामने आए हैं। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

सामने आया अनसीन वीडियो

जी हां, एक तस्वीर और एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज एक मंदिर में किनारे से बैठे नजर आ रहे हैं। छोटे बिखरे बाल, पुराने कपड़े पहन वह राधा नाम जप कर रहे हैं। वहीं एक वीडियो और सामने आया है जिसमें प्रेमानंद महाराज सिर्फ एक वस्त्र पहने जमीन पर लेट-लेट के यात्रा करते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज आज से 30 साल पहले बहुत ही सादा जिंदगी जीते थे खाना और पीने के लिए खास साधन नहीं थे। बाबा का ऐसा हाल देख लोग भी हैरान रह गए हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा- सच में आप किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप आज के लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

Read more about: trending news Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X