अमिताभ बच्चन के हमशक्ल को देख हंस पड़े प्रेमानंद महाराज, शशिकांत पेडवाल ने सुनाई कोविड की कहानी

Premanand Maharaj Amitabh Bachchan Look alike: प्रेमानंद महाराज को आज भला कौन नहीं जानता है। आए दिन उनसे मिलने के लिए बड़ी बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन के हमशक्ल नजर आ रहे हैं।
इन महाशय का नाम शशिकांत पेडवाल है और वो अपने अंदाज को लेकर मशहूर हैं। सदी के महानायक की तरह दिखने वाले शशिकांत किसी पहचान के मोहताज नहीं है और उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है।
शशिकांत ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। उन्होने इस वीडियो के साथ लिखा, ''श्री प्रेमानन्द जी महाराज का आशीर्वाद।''
प्रेमानंद महाराज से हुई बातचीत
वायरल हो रहे वीडियो में शशिकांत पेडवाल को देखकर प्रेमानंद जी महाराज हंस देते हैं और कहते हैं टू कॉपी लगते हो। शशिकांत ने कहा, ''प्रणाम करता हूं आपको। एक बात बताना चाहता हूं कि कोविड के दौरान बहुत से लोगों के साथ बात की जिनको लगता था कि वो बस अपने प्राण त्यागने वाले हैं। मैने उनसे कहता था कि एक वक्त था जब मैं बीमार था और पूरी दुनिया मेरे लिए दुआ मांगती थी। आज आप बीमार हैं तो मेरा कर्तव्य है कि मैं आपके लिए दुआ मांगू। आप चिंता मत करना, दवाई लेना और भगवान का नाम लेना आप स्वस्थ हो जाएंगे। मैं भी शाम को जब भगवान के पास बैठू्ंगा और प्रार्थना करूंगा। उससे उनके अंदर ऊर्जा आ गई और वो घर चले गए। तब से मैं मरीजों के साथ ऐसा करता हूं।'' इसके अलावा शशिकांत ने अमिताभ बच्चन स्टाइल में प्रेमानंद जी महाराज को कविता सुनाई। इस दौरान वो बस हंस रहे थे।
ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं। बता दें कि शशिकांत पेडवाल अक्सर कई इवेंट्स में नजर आते रहते हैं लोग उनको काफी पसंद करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications