"हम रहे ना रहें, आप बस एक काम करिएगा" इस हाल में प्रेमानंद महाराज ने भिजवाया ये मैसेज
Premanand Maharaj Video: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्तिकाल के लिए बंद हो गई है। इसी बीच प्रेमानंद महाराज का एक संदेश सामने आया है। ये भजन मार्ग के आधिकारिक इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। संदेश इतना महत्वपूर्ण है कि उनके भक्तों को एक बार जरुर सुनना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज ने कहा, "बिल्कुल चिंता ना करो, हम मिले ना मिले.. बोले ना बोले.. हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। यदि तुम्हें प्यार पर विश्वास है तो.. और सबको चाहिए कि श्री जी की कृपा प्राप्त हो और सब श्री जी के चरणो तक पहुंचे। अंतिम बात ये कि बिल्कुल चिंता नहीं करनी है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं मिलूं ना मिलूं.. बोलूं, ना बोलूं.. आऊं ना आऊं.. ना ये चिंता करनी है कि हमारा कैसे कैसे उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे देख लेना। तुम वही करोगे जो गुरुदेव कहेंगे। आप बिल्कुल निश्चिंत रहिएगा। जो जहां जिस सेवा में है उस सेवा में रहिएगा। खूब नाम जप करो।"
वो यहीं नहीं थमे हैं बल्कि आगे कहते हैं, "हम रहे ना रहें। आएं ना आएं। मिलें ना मिलें। तुम्हारा मंगल होगा, तुम्हारे गुरुदेव तु्म्हारे दिमाग में बैठे रहेंगे। तुम्हारा भरण पोषण ईष्ट के द्वारा होगा, किसी व्यक्ति के द्वारा नहीं। और जब लगे कि किसी व्यक्ति के द्वारा हो रहा है तो छोड़ देगा। हमारा जब मन होगा तो बोल देंगे नहीं तो मौन, चुपचाप, शांत, एकांतवास कर रहे हैं। और वो एकांत आपके लिए ही है। हमारे लिए हम एकांत नहीं हैं। हमारे लिए हम भजन नहीं कर रहे। हमारे लिए हमारा मौन नहीं है। हम आपको सही बताएं। हमारे जो कुछ होना था वो हो गया है। जो कुछ हो रहा है वो आप सबके लिए हो रहा है। खूब भजन करो नाम जप करो। आश्रित रहो और सुखी रहो, प्रसन्न रहो।"
प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई उनके स्वास्थ्य के बारे में जानना चाहता है। हालांकि आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य एकदम ठीक है और वो आधिक मास के चले खास पूजा पाठ और ध्यान कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications