Premanand Maharaj का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे एक बूढ़े संत, देखते ही चरणों में जा गिरे, फिर जो हुआ...

Premanand Maharaj Video: प्रेमानंद महाराज को देखने के लिए रोजाना सैंकड़ों लोग वृंदावन की गलियों में इकट्ठा होते हैं। वो देर रात को अपने शिष्यों को टोली के साथ पदयात्रा करते हैं और इस दौरान उन्हें कई लोग कई तरह के उपहार देते हैं, कुछ नृत्य करके दिखाते हैं तो कुछ भजन गाकर सुनाते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि आसपास के लोगों की आंखें ही भर आईं।
प्रेमानंद जी महाराज से मिलने आए संत
दरअसल, बीते दिनों प्रेमानंद महाराज रोज की तरह ही देर रात पदयात्रा पर निकले थे और इस दौरान एक बूढ़े संत उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे उन संत को प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन हुए, वो तुरंत भागकर गए और उन्हें दंडवत प्रणाम करने लगे। ये देखकर वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए।
संत को गले से लगाया
प्रेमानंद जी ने भी अपने करीब आते हुए संत को उठाया और फिर गले से लगाया और फिर उन्हें अपने साथ पदयात्रा पर लेकर चले गए। प्रेमानंद जी महाराज का ये सहज भाव लोगों को भा गया और उन्होंने प्रेमानंद महाराज के व्यवहार की भी प्रशंसा की।
कौन हैं प्रेमानंद जी महाराज?
प्रेमानंद जी महाराज एक प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु हैं, जिन्हें उनके गहरे ज्ञान, सरल जीवन और भगवान के प्रति अटूट भक्ति के लिए जाना जाता है। वे श्रीकृष्ण और भगवान शिव दोनों के ही महान भक्त माने जाते हैं। उनका जीवन पूरी तरह से धर्म, भक्ति और समाज सेवा को समर्पित है।
प्रेमानंद जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कई सेलेब उनकी कुटिया में आ चुके हैं। उनमें से एक हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। इनके अलावा- आशुतोष राणा, बादशाह, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, बी प्राक आदि उनके दर्शन करने के लिए आ चुके हैं।
प्रेमानंद जी महाराज एक ऐसे संत हैं जो भगवान के प्रति प्रेम और भक्तों के जीवन में शांति लाने का संदेश देते हैं। उनके प्रवचन, भक्ति गीत और कथाएं लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।


Click it and Unblock the Notifications