किस बात से इतना परेशान हैं प्रेमानंद महाराज ? प्रवचन छोड़ अकेले ही नंगे पैर चलते चले गए बाबा...

प्रेमानंद महाराज को आज बच्चा-बच्चा तक जानता है। देश के ही नहीं बल्कि विदेश के भी लोग प्रेमानंद महाराज से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। बाबा की एक झलक देखने के लिए लोग बिना समय देखे वृंदावन दौड़े चले आए हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जैसे ही भक्तों को प्रेमानंद महाराज के दर्शन होते हैं लोग तो धन्य हो जाते हैं। प्रेमानंद महाराज भी अपनी भक्तों का प्यार देख घंटों प्रवचन में बैठ अपने भक्तों की उलझनें दूर करते हैं। भक्तों से मिलकर बाबा भी बेहद खुश हो जाते हैं।
गहरी सोच में डूबे दिखे प्रेमानंद महाराज
लेकिन हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोगों के मन में सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल हाल ही में भजन मार्ग पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज प्रवचन में ना बैठने की बजाए अकेले ही गंगा घाट किनारे वो भी नंगे पैर चलते चले जा रहे हैं। ना तो चेहरे पर तेज ना ही मुस्कान एक बहुत ही गहरी सोच में प्रेमानंद महाराज डूबे नजर आ रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज का हाल देख उदास हो गए भक्त
हैरानी वाली बात यह है कि जो भक्त और संत प्रेमानंद महाराज को 24 घंटे घेरे रहते थे, लेकिन इस दौरान उनके साथ कोई नजर नहीं आ रहा है। प्रेमानंद महाराज एकांत में सोच में डूबे नजर आ रहे हैं। वह नंगे पैर घाट पर जाकर कुछ देर अकेले में समय बिताते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख जहां एक भक्त ने कमेंट करते हुए लिखा- यकीन नहीं हो रहा आज महाराज जी उदास दिख रहे हैं ऐसी क्या बात होगी जो प्रेमानंद महाराज को इतना सोच में डाल रही है। जो वहीं दूसरे भक्त ने कहा- प्रेमानंद महाराज को समझ पाना आसान नहीं। अगर वह किसी समस्या में भी होते हैं तो अकेले ही झेल जाते हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर भक्तों के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications










