ऐसा दिखता है प्रेमानंद महाराज का घर, कमरे में मिलीं ऐसी-ऐसी चीजें जिसे देख दंग रह गए भक्त, VIDEO
प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल होते रहते हैं। उनके मिलने के लिए तमाम लोग उनके आश्रम के बाहर उनका इंतजार करते हैं, लेकिन चंद लोगों को ही प्रेमानंद महाराज से मिलने की अनुमति प्राप्त हो पाती है। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के लिए तो तमाम नेता, अभिनेता, खिलाड़ी और कलाकार तक लाइन लगा लेते हैं। प्रेमानंद महाराज निशुक्ल ही लोगों की उलझनों का अंत करते हैं। इसी वजह से लोग उनसे मिलने के लिए आतुर रहते हैं, लेकिन जो लोग प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए नहीं जा पाते हैं वह उनके वीडियो देख कर अपना मार्गदर्शन करते हैं।

प्रेमानंद महाराज के घर में बंधी हैं देसी गाय
फिलहाल तो आपको बता दें कि अभी तक आपने प्रेमानंद महाराज का आश्रम ही देखा होगा, लेकिन आपको नहीं पता कि प्रेमानंद महाराज कहां रहते हैं। कहां है उनका घर। वैसे तो प्रेमानंद महाराज कानपुर के पास एक गांव के रहने वाले हैं, लेकिन वृंदावन में भी उनका एक घर है जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। जी हां, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स प्रेमानंद महाराज के घर की एक झलक दिखाता नजर आता है।
घर में नहीं है कोई लग्जरी आइटम
घर में घुसते ही देखा जाता है कि प्रेमानंद महाराज के घर के आंगन में देसी गाय बंधी हुई हैं। प्रेमानंद महाराज गायों की काफी सेवा करते हैं। उनका घर एक दम सिंपल सादा है। ना ही कोई लग्जरी आइटम और ना ही कोई साज सजावट। प्रेमानंद महाराज यहां केवल और केवल विश्राम के लिए आते हैं, लेकिन उनके घर पर मेडिकल की सारी व्यवस्था है। प्रेमानंद महाराज ने अपना पूरा जीवन श्री जी के चरणों में न्योछावर कर दिया है उनका कहना है कि मोह माया से दूर ही रहो तो अच्छा है। इसीलिए प्रेमानंद महाराज का घर बेहद ही सादा देखने को मिल रहा है जिसमें केवल गऊ सेवा होती है और श्रीजी की पूजा होती है।


Click it and Unblock the Notifications