प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, भक्तों के लिए बेहद बुरी खबर!
Premanand Maharaj Padyatra: वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। महाराज जी की केली कुंज आश्रम से सौभरी कुंड तक रोज निकलने वाली पदयात्रा और उनकी एकांतिक वार्ता को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। आश्रम की तरफ से माइक पर यह घोषणा की गई, जिसके बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई।

प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा वृंदावन में काफी प्रसिद्ध है। हर दिन बड़ी संख्या में भक्त उनके साथ पैदल चलते थे। इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते थे और महाराज जी के दर्शन पाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते थे। खास तौर पर रात के समय होने वाली यह पदयात्रा भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का बड़ा केंद्र बन चुकी थी।
इसके अलावा महाराज जी की एकांतिक वार्ता भी श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय थी। लोग उनकी बातों को सुनने और जीवन से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचते थे। उनकी सरल भाषा और शांत स्वभाव की वजह से युवा से लेकर बुजुर्ग तक उनसे जुड़े हुए हैं।
हालांकि आश्रम प्रशासन ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि दोनों कार्यक्रमों को बंद करने के पीछे क्या कारण है और ये दोबारा कब शुरू होंगे। फिलहाल श्रद्धालु यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही महाराज जी की पदयात्रा और वार्ता फिर से शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications