प्रेमानंद महाराज के सपनों में आता है परिवार का ये सदस्य ? बोले- अब हमारी बुआ...देखें 40 सेकंड का पूरा वीडियो

प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हर उम्र का व्यक्ति उनके वीडियो देखना पसंद करता है। प्रेमानंद महाराज निशुक्ल लोगों की सेवा करते हैं उनकी उलझनों का अंत करते हैं। यही वजह से प्रेमानंद महाराज के पास लोग अधिक संख्या में जाते हैं। प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्धि इतनी है कि लोग उनके नए और पुराने वीडियो भी देखना पसंद करते हैं। उनके वार्तालाप को देखना पसंद करते हैं।
आधी रात में प्रेमानंद महाराज को आता है ये सपना
वहीं हाल ही में एक वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज से शख्स सपनों का बारे में पूछता है। इसपर प्रेमानंद महाराज अपने सपनों की व्याख्या करते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'हमारा इतना ज्यादा सोना ही नहीं होता है जो सपने आए। सपने के लिए हमारे पास टाइम ही नहीं है। सपने तो तब आते हैं जब नींद से ज्यादा आप सोते हैं तो यहां तो इतनी रगड़ है। जब हमें पता है कि हमें मरना है तो हम भजन करें।
रात के 1 बजे भी उठते हैं तो...
प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि जब तक हमारे अंदर बेहोशी नहीं आती तब तक तो भजन चलता रहता है। और जहां बेहोशी आई और जहां नींद खुली फिर चाहें 1 बजे हों या 2 बजे हों तो उठकर बैठकर और नाम जप करने लगे। प्रेमानंद महाराज आगे बताते हैं कि सपने अगर आए भी तो संतों के सपने आते हैं। सपने में खुद को वैरागी रूप में देख करके संतों के बीच में बैठे हैं। कभी मंदिर में होते हैं तो कभी प्रभु की कुछ लीला होती है। अब ऐसा तो नहीं हो सकता है ना कि बुआ का सपना आया। क्योंकि बुआ है ही नहीं। हमारा कोई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications