प्रेमानंद महाराज ने विश्व कप से पहले दीप्ति शर्मा को दिया था जीत ये मंत्र, अब हुआ बड़ा खुलासा

Premanand Maharaj Deepti Sharma: महिलाओं ने इतिहास बनाते हुए इस बार क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया। अब भारतीय महिलाएं गर्व से खुद को विश्व चैंपियन कह सकती हैं। लेकिन इस वक्त क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का एक खास कनेक्शन वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज से निकला है।
पता चला है कि इस वर्ल्ड कप से पहले वो प्रेमानंद जी महाराज से मिली थीं और जीत का आशीर्वाद लेने के साथ साथ एक खास मंत्र भी दिया गया था। खबरें हैं कि दीप्ति ने इस दौरान प्रेमानंद जी महाराज से नकारात्मकता से बचने का उपाय पूछा था। प्रेमानंद जी महाराज ने दीप्ति को एक खास गुरुमंत्र दिया था जिसको लेकर वो लगातार मेहनत करती रहीं।
क्या बोले लोग प्रेमानंद जी महाराज
दीप्ति शर्मा ने प्रेमानंद जी महाराज से पूछ था कि, लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आता है कि हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन वो हो नहीं पाता है। इस वजह से हमारे अंदर निगेटिविटी आ जाती है तो हमें क्या करना चाहिए? प्रेमानंद जी महाराज ने इसको लेकर जवाब दिया था कि, ''सफलता अगर चाहिए और जिस क्षेत्र में चाहिए उससे संबंधिक रोज अभ्यास करते रहना चाहिए। जो खिलाड़ी अच्छा होता है और सच्चा होता है वो हार कर भी जीत जाता है।'' दीप्ति शर्मा विश्व विजेता टीम की हिस्सा हैं और उनकी काफी तारीफ हो रही है। उन्होने गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और लोग लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज के पास ना सिर्फ दीप्ति बल्कि टूर्नामेंट से पहले पूरी इंडियन क्रिकेट टीम आई थी। साल 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। महिलाओं ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराकर अपना पहला विश्व कप जीता है।
इस दौरान मैदान में रोहित शर्मा से लेकर सचिन तेंदुलकर तक मौजूद था। महिलाओं पर अब इनाम की बौछार हो रही है। लोगों का सपना हकीकत में बदला है।


Click it and Unblock the Notifications











