प्रेमानंद महाराज के पास रोती बिलखती पहुंची पहलगाम की विधवा, मां-बाप के आंसू देख बाबा जी भी हुए इमोशनल

Premanand Maharaj Pahalgam Attack Family- प्रेमानंद जी महाराज के पास लोग शांति की तलाश में आते हैं और वो सबके लिए अच्छे उपाय बताते हैं। लेकिन एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें खुद बाबा जी भी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
दरअसल कुछ समय पहले पाकिस्तानी आतंकियों के द्वारा किए पहलगाम हमले में पर्यटकों की मौत हुई थी। इस दौरान कई पत्नियों ने अपने पति खोए थे, मां-बाप ने अपने बेटे और बच्चों ने अपने पिताओं को खोया था।
ऐसा ही दुखी परिवार प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचा था। इस दौरान आतंकी हमले में मारे गए बेटे की मां पिता और पत्नी नजर आ रही हैं और प्रेमानंद जी महाराज को अपना दुख बता रही हैं। इस दौरान परिजनों और प्रेमानंद के बीच क्या बातचीत हुई वो वीडियो आग की तरह फैल रहा है।
प्रेमानंद महाराज ने ऐसे दी दिलासा
वायरल हो रहे वीडियो में मारे गए बेटे के पिता प्रेमानंद जी महाराज से कहते हैं, ''हम धर्म के कार्य भी करते थे लेकिन हमारा बेटा मारा गया।'' प्रेमानंद जी महाराज ने कहा, ''हम व्यथित हैं और कई दिन तक व्यथित रहे जब ये घटनाएं सुनीं। आप तो वहां उपस्थित होंगी।'' पिता बोले- ''धर्म पूछ पूछकर मारा था कि अगर हिंदू हैं तो गोली मार दो।'' प्रेमानंद महाराज ने कहा, ''धैर्य धारण करना पड़ेगा बच्चा। तुमने वो दृश्य देखा है और वो कितना भयानक होगा जिसको आपने अपने सामने देखा है। आप चर्चा कर रही हो तो हमारा ह्रदय व्यथित हो रहा है और कई दिन रहा। आज फिर ताजा हो गया। आपने तो वो दृश्य देखें हैं, आपके पति गए हैं, पुत्र गए हैं। अब धैर्यवान बनो, रोने से और दुखी होने से अब हाथ तो कुछ लगेगा नहीं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा चिंतन बिगड़ेगा। नाम जप करो और धीरे धीरे इस दुख को हटाने की कोशिश करो। ऐसा करना बहुत कठिन है।''
इस दौरान प्रेमानंद महाराज के साथ मृत पति की विधवा और मां फूट फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग गई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications