नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को प्रेमानंद महाराज ने डाली ये नसीहत, हाथ जोड़कर सुनती आईं नजर
Premanand Maharaj Navjot Kaur: प्रेमानंद महाराज इस वक्त सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले संत हैं। आए दिन बड़े बड़े स्टार उनके पास जाते हैं और वो उनका मार्गदर्शन करते हैं। मशहूर पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर हाल ही में प्रेमानंद महाराज के पास पहुंची थीं।

उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वो महाराज जी से बात करती दिख रही हैं और बाबा जी उनको काफी ज्ञान की बातें बता रहे हैं। bhajan_saar09 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है। इस दौरान नवजोत कौर के साथ उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू नहीं पहुंचे। वो राजनीति के साथ साथ क्रिकेट कॉमेंट्री को लेकर भी छाए रहते हैं।
क्या बोले प्रेमानंद जी महाराज?
इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज कह रहे हैं, ''समाज में जो आपको अधिकार और पद मिला हुआ है उसका अधिक से अधिक से जहां सेवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। जो लो अव्यस्थित हैं उनका व्यवस्था पर ध्यान दीजिए और लोकप्रिय बनिए समाज प्रिय बनिए। जो समाज की सेवा भगवत भाव से करता है तो भगवान उसपर कृपा करते हैं। जैसे हम 100 रुपया किसी पर खर्चा कर दें तो पिता 1000 देता है। अगर 1000 खर्चा कर दें तो 1 लाख।
ऐसे ही जो पद मिला है इसका हम सदुपयोग करें, समाज को सुख पहुंचाएं फिर अगला जो जन्म मिलेगा वो इससे भी प्रकाशवान मिलेगा। इसलिए हम धर्म कार्य करते हुए समाज को सुख पहुंचाने के बारे में सोचना चाहिए। जो पद पर बैठकर अपने सुखों के लिए सोचते हैं वो गलत है, पद पर आपको माता और पिता की तरह बिठाया गया है। बहुत बड़ा अधिकार मिला है आपको समाज की सेवा का। आप हमारे समाज को सुखी कर सकते हैं। हम इस प्रलोभन से बच जाएं तो हमारी यही भक्ति है अलग से लेकर माला चलाने से नहीं। हम समाज की सेवा करें यही भक्ति है।''
कौन हैं नवजोत कौर
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर एक डॉक्टर हैं। वो राजनीति में आने से पहले सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में थीं और बाद में उन्होने इस्तीफा दे दिया था। 2012 में भाजपा के टिकट से वो चुनाव लड़ीं थीं और अमृतसर पूर्व से विधायक चुनी गईं थीं। इसके अलावा मुख्य संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया। कुछ सालों के बाद वो बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications











