शरीर पर पट्टियां, मुरझाया हुआ मुंह...प्रेमानंद महाराज का ऐसा हाल देख टूट गए भक्त, पूरा VIDEO आया सामने

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज का आज सिर्फ नाम ही काफी है। जी हां, एक समय था जब लोग प्रेमानंद महाराज को बहुत अधिक नहीं जानते थे, लेकिन एक आज का समय है जहां लोग प्रेमानंद महाराज का नाम लिए बगैर रह नहीं पाते हैं। रोजाना के उनके प्रवचन लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। उनसे मिलने के लिए हजारों लोग दूर देश से आते हैं। प्रेमानंद महाराज की दोनों किड़नियां खराब हैं, लेकिन फिर भी वह रोजाना ही भक्तों को दर्शन देते हैं।

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज के शरीर पर पट्टियां बंधी देख टूट भक्त

प्रेमानंद महाराज का यही उत्साह लोगों का मार्गदर्शन करता है। प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इंटरनेट पर खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज दूर एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके शरीर का जो भाग नजर आ रहा है उसपर पट्टियां लगी हुई हैं। एक दम उदास मन से सिर झुकाए प्रेमानंद महाराज हाथ जोड़कर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज का हाल देख टूट गए भक्त

प्रेमानंद महाराज का ऐसा हाल देख भक्त काफी मायूस हो गए हैं। वीडियो देख एक भक्त ने कमेंट करते हुए लिखा- बाबा आप इस तरह अस्वस्थ और उदास जरा भी अच्छे नहीं लगते हैं आप उसी जोश में रहा करिए। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चेहरा इतना काला क्यों लग रहा है क्या हुआ है बाबा आपको आप ठीक हो हैं ना ? तो वहीं तीसरे भक्त ने पूछा- बस आप जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाओ। आपको बता दें कि यह प्रेमानंद महाराज का पुराना वीडियो है, चूंकी प्रेमानंद महाराज आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं जिस वजह से उनके नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X