दुख-दर्द परेशानी सब भूल प्रेमानंद महाराज ने यूं खेली होली, ऐसी जबरदस्त एनर्जी देख खुला रह गया भक्तों का मुंह..

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। देश में ही नहीं विदेश में भी लोग प्रेमानंद महाराज को मानते हैं। उनके विचारों और सकारात्मक सोच का लोग अनुसरण करते हैं। आज देश के बुजुर्गों के साथ ही युवा पीढ़ी भी प्रेमानंद महाराज की भक्त बन गई है। हजारों की संख्या में लोग प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन जाते हैं। वहीं जो भी लोग वृंदावन नहीं पहुंच पाते हैं वह प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखना नहीं छोड़ते हैं।

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज ने जमकर खेली होली

फिलहाल तो आपको बता दें कि होली के मौके पर प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। भले ही यह थ्रोबैक वीडियो हैं, लेकिन फिर भी जमकर प्रेमानंद महाराज के होली के वीडियो वारयल हो रहे हैं। इस वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज पूरे मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वह भर-भर हाथ गुलाल अपने भक्तों पर रंगों की बरसात करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं प्रेमानंद महाराज इतना ज्यादा खुश हो जाते हैं कि पिचकारी में रंग भरकर अपने ही सेवकों को भिगोने लगते हैं। प्रेमानंद महाराज का यह उत्साह देख लोग काफी खुश हो रहे हैं। उनके भक्त इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

लंबे समय से बीमार हैं प्रेमानंद महाराज

आपको बात दें कि प्रेमानंद महाराज लंबे समय से बीमार हैं। दोनों किडनियां खराब होने के बाद भी वह खुद को स्वस्थ महसूस करते हैं। कई लोगों ने प्रेमानंद महाराज को किडनी तक डोनेट करने की विनती की, लेकिन प्रेमानंद महाराज का कहना है कि वह जब तक हैं इन्हीं किडनियों के साथ जीना चाहते हैं। वह अपना पूरा जीवन श्री जी को समर्पित कर चुके हैं। उनके जीवन का कोई भरोसा नहीं जितना भी जीवन है वह बस ऐसे ही काटते है।

आए दिनों रहती है तबीयत खराब

किडनियां खराब होने की वजह से प्रेमानंद महाराज का डायलिसिस चलता है। जिस कारण आए दिनों प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब हो जाती है। कभी उनका शरीर और चेहरा सूजा नजर आता है तो कभी उनका चेहरा लाल दिखता है, लेकिन फिर भी वह भक्तों को दर्शन देते हैं और लोगों का मार्गदर्शन करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X