बीमार होने के बाद प्रेमानंद महाराज का पहला वीडियो आया सामने? हालत देख रो पड़ेंगे भक्त, मुश्किल से खुल रही आंखे

Premanand Maharaj disease video: वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज को लेकर इस वक्त चर्चा है। भक्त परेशान हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। पता चला था कि अचानक उनकी तबीयक बिगड़ गई है और इस वजह से वो अब रोज जो यात्रा करते थे वो नहीं कर पा रहे हैं।
सभी जानते हैं कि उनको लीवर संबंधी बीमारी है और डायलिसिस होता है। लेकिन अब बीमार होने के बाद उनका पहला वीडियो सामने आया है और आग की तरह वायरल हो रहा है। प्रेमानंद जी महाराज को लेटे हुए देखा जा सकता है और उनकी हालत काफी खराब लग रही है।
उनके हाथों में किसी तरह की पट्टी नजर आ रही है और बाल बिखरे हुए हैं। चेहरे की रंगत उड़ी हुई है और कहा जा रहा है कि वो अब काफी तकलीफ में हैं। इस वीडियो ने भक्तों को दुखी कर दिया है।
काफी समय से अपनी बीमार से जूझ रहे महाराज जी को चाहने वाले पूरे देश में मौजूद हैं। बीमारी से जूझ रहे महाराज जी वीडियो में कह रहे हैं, ''अब हाथ से काम चल रहा है, कल से तो सुधार है। आंख भी कुछ खुल रही हैं नहीं तो कल तो बंध थीं।'' वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और प्रार्थना की जा रही है। एक ने लिखा, ''हे मेरी लाडली जू...अगर मैं सच्चे मन से एक स्वांस भी आपका स्मरण किया है, तो मेरी आपसे प्रार्थना है कि मेरी भी उम्र मेरे प्यारे गुरु जी को लग जाये और वो जल्दी ठीक हो जाये।'' एक ने लिखा, ''हे राधा रानी जी हमारे महाराज जी को जल्दी से ठीक कर दो। एक ने लिखा, ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करें।'' हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रेमानंद महाराज की पुरानी वीडियो है। हम इस वीडियो को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि ये अभी की है या पुरानी!
आखिरी बार करवा चौथ वाला वीडियो हुआ था वायरल
बीमार होने से पहले प्रेमानंद महाराज ने लोगों से मुलाकात की थी और करवा चौथ पर एक महिला को काफी सटीक जवाब दिया था। प्रेमानंद महाराज से महिला ने पूछा था कि, ''महिलाएं करवा चौथ का व्रत किस उद्देश्य से रखती हैं?'' प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया था कि, ''ये तो बहुत छोटी मोटी बातें हैं, गांव गली वाली बातें हैं। अनुष्ठान किसी की मृत्यु को थोड़ी बचा सकते हैं। करवा चौथ किसी की मृत्यु को बचा लेगी? ये तो बिल्कुल पक्का समझो की जो विधना ने लिख दिया उतना ही जीओगे।'' इस वीडियो के अगले ही दिन खबर आई थी कि वो बीमार हैं और अब किसी से नहीं मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications