Premanand Maharaj जी को लेकर फैल रही है ये झूठी खबर, सेहत का हाल जानने पहुंचे भक्त को पता चली सच्चाई!

Premanand Maharaj fake news: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज को लेकर इन दिनों खूब सारी बातें गढ़ी जा रही है। पिछले दिनों एक नोटिस आया था, जिसमें लिखा गया था कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते पद यात्रा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है।
प्रेमानंद जी महाराज को लेकर फैलाई जा रही फेक खबरें
इस खबर के सामने आते है उनके चाहने वाले लोगों के बीच दुख की लहर दौड़ गई और हर कोई उनकी सेहत के बारे में जानना चाह रहा है लेकिन इस बीच कुछ ऐसी भी खबरें फैल रही हैं, जो लोगों के दिलों को विचलित कर रही हैं। कई जगह पर दावा किया जा रहा है कि वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन अब इस बात की सच्चाई उन्होंने खुद बताई है।
एकांतिक वार्तालाप कर रहे प्रेमानंद महाराज
प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत इन दिनों खराब है, इस बात पर तो कोई दो राय नहीं... लेकिन वो अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। प्रेमानंद जी ने पदयात्रा अभी निरस्त की है लेकिन वो लगातार एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं और लोगों को भक्ति मार्ग पर चलने की सलाह दे रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज ने बताई सच्चाई
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भक्त प्रेमानंद जी से पूछता है कि आपको लेकर खबर आ रही हैं कि आप तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। जिस पर प्रेमानंद जी कहते हैं- 'तीन दिन से हम बड़े जोर से एकांतिक कर रहे हैं।' इस पर प्रेमानंद जी के शिष्य बोलते हैं कि आजकल सत्य को झूठ और झूठ को सत्य बताकर बेचा जा रहा है। जिस पर प्रेमानंद जी ने कहा कि 'ये कलियुग का प्रभाव है, अब पता ही नहीं चलता कि आदमी सच कब बोल रहा है।'
आपको बता दें, प्रेमानंद जी महाराज को देखने के लिए रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ लगती है और उनकी पदयात्रा का हिस्सा बनने के लिए लोग खासतौर पर वृंदावन जाते हैं। अब जब से उनकी तबीयत खराब है तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए वृंदावन पहुंच रहे हैं और उनके एकांतिक वार्तालाप का हिस्सा बन रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications