दीवाली पर रंगबिरंगी लाइटें देख बहुत खुश हुए प्रेमानंद महाराज, आश्रम से बहार निकलते ही छोड़े पटाखे, FULL VIDEO

वृंदावन के रहने वाले प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग वृंदावन जाते हैं। प्रेमानंद महाराज के कई नए पुराने प्रवचन भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। वैसे तो दीवाली के मौके पर भी प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो आए जिसमें उन्होंने लोगों को इस खास दिन पर गलत काम ना करने की सलाह दी थी।
वहीं अन्य वीडियो में उन्होंने पूजा और सिद्धि की विधि भी बताई थी, लेकिन इन वीडियो के अलावा प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज दीवाली पर रंगबिरंगी लाइटें देख बहुत ही खुश हो जाते हैं। दीपावली की चकाचौंध देख प्रेमानंद महाराज भी अपने आश्रम से बाहर निकलकर रौनक को देख खुश हो जाते हैं।
प्रेमानंद महाराज ने छोड़े पटाखे
बता दें कि प्रेमानंद महाराज अकेले नहीं बल्कि उनके सभी शिष्य उन्हें फॉलो करने वाले भक्त तक आश्रम के बाहर खड़े होते हैं। प्रेमानंद महाराज राधा-कृष्ण की झांकी निकालते हैं और जमकर पटाखे छोड़ते हैं। कभी देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज फुलझड़ी जलाते नजर आते हैं और शिष्य अनार जलाते दिखाई दे रहे हैं। यह खूबसूरत आतिशबाजी देख प्रेमानंद महाराज बहुत खुश हो जाते हैं। उनके चेहरे पर इतनी खुशी देख भक्तों की खुशी चार गुना बढ़ जाती है।
प्रेमानंद महाराज को खुश देख लोगों ने कही ये बात
प्रेमानंद महाराज का हाल ही में आया यह वीडियो देख भक्त तो उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपके इस वीडियो को देख कई लोगों को तसल्ली मिली है। आप स्वस्थ रहें और इसी तरह मुस्कुराते रहें। वहीं दूसरे भक्त ने लिखा- आप की रोजाना पदयात्रा भी किसी दीवाली से कम नहीं है। तो वहीं तीसरे भक्त ने लिखा- हर दिन आपका दीवाली की तरह खुशियों से भरा हो महाराज जी।


Click it and Unblock the Notifications