Premanand Maharaj के इस शिष्य के ऊपर बन चुकी है हॉलीवुड फिल्म, ऐसा करने वाले बने थे पहले भारतीय

Hollywood Made a Movie on Premanand Maharaj's Disciple: प्रेमानंद महाराज वृंदावन के महान संतों में से एक जाने जाते हैं। जो भी शख्स धर्म और आस्था के महत्व से वृंदावन जाता है तो प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन करने जरूर जाता है। महाराज जी रोज सुबह अपने शिष्यों की टोली के साथ लोगों को अपने दर्शन देते हैं। उनकी टोली में जाने-माने लोग हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि एक के ऊपर तो फिल्म भी बन गई है।
रेसलर वीर महान बने संन्यासी
हम बात कर रहे हैं WWE रेसलर रह चुके वीर महान की, जो कभी रिंग में अच्छे-अच्छों को पटखनी दिया करते थे आज प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में झाड़ू लगाते हैं। ये बात तो सबको पता है रिंकू कभी WWE के रिंग में उतरकर पक्के से पक्के खिलाड़ियों को धूल चटाते थे लेकिन ये बात कम ही लोगों को पता होगी कि उन पर एक हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है।
भाला फेंकना था पसंद
जी हां, आज हम आपको रिंकू सिंह के उसी पहलू के बारे में बताने जा रहे हैं। 8 अगस्त 1988 में रिंकू सिंह का जन्म हुआ। पिता ट्रक ड्राइवर हुआ करते थे और एक कमरे में ही रिंकू और उनके आठ भाई-बहन का गुजर-बसर हुआ करता था। रिंकू जब स्कूल पढ़ने गए तो उनकी दिलचस्पी भाला फेंकने में बढ़ने लगी। इसी दिलचस्पी की वजह से रिंकू ने स्कूल को बहुत से मेडल दिलवाए।
अपने नाम किया कॉम्पटीशन
रिंकू सिंह की जिंदगी में उस वक्त सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आया, जब वो एक अमेरिकी कॉन्टेस्ट, जो कि भारत में हो रहा था, उसमें हिस्सा लेने पहुंचे। रिंकू सिंह ने वो कॉम्पटीशन अपने नाम किया और 1 मिलियन डॉलर का इनाम भी उन्हें मिला। हालांकि, ये रिंकू सिंह की जिंदगी पलटने की शुरुआत थी। इस कॉम्पटीशन को जीतने के बाद उन्हें अमेरिकन बेसबॉल टीम में खिलाड़ी बनने का मौका मिला। इसी के रिंकू सिंह पहले भारतीय बने जो अमेरिकन बेसबॉल टीम का हिस्सा थे। एक साल के अंदर ही रिंकू सिंह ने अपने टीम को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया।
रिंकू सिंह पर बनी हॉलीवुड फिल्म
2015 में उन्हें बेसबॉल टीम से बाहर होना पड़ा क्योंकि उन्हें काफी सीरियस चोट लग गई थी। साल 2014 में रिंकू सिंह राजपूत के ऊपर हॉलीवुड में एक फिल्म बनाई जाती है, जिसका नाम है- 'मिलियन डॉलर आर्म'। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रिंकू सिंह ने गरीबी से अमीरी तक का सफर तय किया है।
बेसबॉल खिलाड़ी से बने रेसलर
चोट के बाद रिंकू सिंह बेसबॉल तो जॉइन नहीं करते लेकिन 2018 में वो एक WWE रेसलर बन जाते हैं। यहां पर रिंकू सिंह का नया नाम रखा जाता है- वीर महान। रिंकू सिंह के पास सबकुछ था- बेशुमार दौलत, शोहरत लेकिन एक चीज की कमी उन्हें खलती रही, धीरे-धीरे उनका रुझान आध्यात्म की ओर बढ़ता गया। वो रोज प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते और धीरे-धीरे उनका मन प्रेमानंद जी में ही लगने लगा।
अंत में पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के पास
रिंकू सिंह प्रेमानंद जी के पास पहुंचे और कहने लगे कि वो उन्हीं के पास और उन्हीं के साथ रहना चाहते हैं। उस वक्त तो प्रेमानंद महाराज उन्हें सोचने का समय देते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर से रिंकू प्रेमानंद जी के पास पहुंच जाते हैं और उनकी शरण में चले जाते हैं और अब वो सारी मोह माया को त्यागकर उनके शिष्य बनकर उनके साथ साए की तरह चलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications













