..................... Premanand Maharaj Discharge form hospital seeing Swollen Face people shocked, Unseen Trending Video - Hindi Filmibeat

बंद आंखें, सूजा चेहरा, कंपकंपाती आवाज से प्रेमानंद महाराज बोले- मुझे चैन नहीं पड़ रहा...Video देख रो पड़े लोग

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। आज प्रेमानंद महाराज को बच्चे से बच्चा और बड़े से बड़ा तक हर कोई फॉलो करता है। उनका आशीर्वाद लेने और उनके प्रवचन सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं वहीं जो लोग प्रेमानंद महाराज से वार्तालाप नहीं कर पाते हैं वह उन्हें देखने के लिए रात्रि पदयात्रा में शामिल होते हैं, लेकिन बीते दिनों यह जानकारी दी गई कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की वजह से वह पदयात्रा नहीं कर सकते हैं तो उनके भक्त भावुक हो गए। वह वहां से गए नहीं बल्कि आश्रम के बाहर ही उनका इंतजार करते रहे।

हमें चैन नहीं पड़ता है...

वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य तो ठीक नहीं है। उनकी आंखें खुल नहीं रही हैं। चेहरा और होंठ सूजे हुए दिखाई दे रहे हैं। आवाज भी कंपकंपा रही है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी वह प्रवचन करने के लिए देर रात बैठे। उन्होंने कहा कि यह हमारा अभ्यास बन चुका है। हम कितने भी कष्ट में क्यों ना हों ये अभ्यास नहीं छूटता। वह आगे कहते हैं कि जब तक वह अपने आराध्य को याद नहीं कर लेते उन्हें चैन नहीं पड़ता है। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ईश्वर आपका श्रम देखकर खुश होते हैं कामचोरी से नहीं। जब ईश्वर आपका श्रम देखते हैं तभी वह हाथ पकड़ते हैं।

महाराज का हाल देख भावुक हुए भक्त

बता दें कि प्रेमानंद महाराज को ऐसी स्थिति में भी प्रवचन करता देख उनके भक्त भावुक हो उठे। कमेंट में एक यूजर ने लिखा- प्रेमानंद महाराज जी आपको अभी आराम की जरूरत है और आप अभी से ही प्रवचन करने लगे। आपकी स्थिति ठीक नहीं लग रही। वहीं दूसरे ने लिखा- आपको ऐसी स्थिति में देखकर बहुत दुख हो रहा है। वहीं तीसरे शख्स ने लिखा- ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करे। आपको ऐसी दशा में हम देख नहीं सकते।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X