..................... Premanand Maharaj Deeksha Know The Rules Process And Requirements - Hindi Filmibeat

करोड़ों की भीड़ में प्रेमानंद महाराज कैसे चुनते हैं अपना शिष्य? दीक्षा का यह नियम उड़ा देगा होश!

Premanand Maharaj Deeksha Process: हाल ही में आईपीएल 2026 जीत जाने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। जहां पर दोनों ने उनका आशीर्वाद भी लिया। बताया जाता है कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज से दीक्षा भी ली हुई है। काफी सारे लोग यह भी सोचते हैं कि क्या वो दीक्षा ले सकते हैं तो जी हां। आज हम आपको दीक्षा लेने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। लेकिन इसके लिए आपको आश्रम के कुछ कड़े नियमों का भी पालन करना होगा। दीक्षा प्राप्त करना इतना आसान नहीं है। तो चलिए इसकी पूरी प्रक्रिया जानते हैं।

Premanand Maharaj

वृंदावन आश्रम जाना होगा

अगर आप प्रेमानंद महाराज जी से दीक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले खुद वृंदावन जाना पड़ेगा। उनका मुख्य आश्रम श्री हित राधा केली कुंज वृंदावन के वराह घाट पर स्थित है वहां पर आपको जाना होगा।

पहचान पत्र और टोकन लेना है जरूरी

आश्रम पहुंच जाने के बाद में सबसे पहले तो आपको अपना पहचान पत्र दिखाना है जिसमें आधार कार्ड या पैन कार्ड दिखाए जा सकते हैं। इसके बाद में सुबह तकरीबन 9:30 पर आश्रम के काउंटर से टोकन मिल जाते हैं। इस टोकन के जरिए आपको आगे की बातचीत या फिर मार्गदर्शन के लिए समय दिया जाता है।

1 साल तक होती है परीक्षा

प्रेमानंद महाराज जी किसी को भी जाते ही तुरंत दीक्षा प्रदान नहीं करते थे। आश्रम के नियमों की माने तो दीक्षा लेने के इच्छुक व्यक्ति को तकरीबन 1 साल तक महाराज जी द्वारा बताए गए नियमों का सख़्ती से पालन करना पड़ेगा।

जिसमें आपको हर समय भगवान के नाम का निरंतर जाप करना पड़ता है। आश्रम की मुख्य तीन वाणियों श्री हित चौरासी जी, श्री राधा सुधा निधि जी, श्री सेवक वाणी जी का नित्य पाठ करना जरूरी होता है।

शादीशुदा लोगों के लिए है खास नियम

शादीशुदा लोगों के लिए खास नियम है और वह अकेले जाकर दीक्षा नहीं ले सकते हैं। इसके लिए पति और पत्नी दोनों को आपसी सहमति के साथ में जाना होगा। महाराज जी का कहना है की भक्ति मार्ग पर चलने के लिए परिवार से ताजमहल बनाना बहुत जरूरी होता है।

जब भी कोई व्यक्ति 1 साल तक इन नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करेगा तो आश्रम की जांच और महाराज जी की अनुमति के बाद उसे मंत्र दीक्षा या नाम दान दिया जाएगा। दीक्षा से जुड़ी और सबसे ज्यादा सटीक जानकारी के लिए आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट राधा केली कुंज पर भी जा सकते हैं।

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X