किडनी फेल होने की खबर सुन फूट-फूट कर रोए प्रेमानंद महाराज, बोले-1 पैसा भी नहीं था, धीरे-धीरे पूरे शरीर में...

वृंदावन निवासी प्रेमानंद महाराज के हजारों-करोड़ों भक्त हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज से मिलना चाहता है। रोजाना वृंदावन में हजारों की तादाद से भीड़ जमा होती है सिर्फ प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए। प्रेमानंद महाराज के अनुभव लोगों का मार्गदर्शन करते हैं।

Premanand maharaj

कई बार प्रेमानंद महाराज अपने अनुभवों को अपने भक्तों को साथ साझा करते नजर आए हैं। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह यह बताते नजर आ रहे हैं कि आखिर कैसे और कब उन्हें पता चला कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं।

डॉक्टर को दिखाने के लिए 1 रुपया भी नहीं था...

प्रेमानंद महाराज बताते हुए भावुक हो जाते हैं वह कहते हैं कि 8-8 घंटे पद्मासन में बैठते थे। जब हमें परेशानियां बढ़ीं किडनी की तब हमारे पूरे शरीर में खुजली होने लगी थी। बेचैनी होने लगी थी हमें तो पता नहीं था कि किडनी किसे कहते थे गांव के पैदा हुए थे। वहां बलराम भइया थे पास ही में उन्होंने कहा चलो बाबा डॉक्टर के पास हमारे पास और हमारे पास तो 1 रुपया भी नहीं था। अस्पताल गए अल्ट्रासाउंड करवाया डॉक्टर के पास गए उन्होंने कहा कि आपकी तो दोनों किडनियां फेल होने की कगार पर हैं। हम तो समझे ही नहीं। तब उन्होंने कहा कि ये वो स्थिति होती है जिसके फेल होने के बाद आदमी मर जाता है।

बहुत रोया था मैं...

हमने सुना एकांत में आए और फिर बहुत रोना आना। क्योंकि 11 वर्ष की अवस्था में भगवान ने निकाल दिया। अभी तक मुझे राधा रानी के मार्ग का अनुभव नहीं था। श्री जी की सेवा में लगा ही था। बहुत ही रोया था मैं। फिर वहीं चमत्कार प्रकट हुआ। शाम का समय था उसी समय श्री जी की कृपा हुई। उन्होंने कहा कि मैं कहती हूं कि तू मेरा है। बस उस दिन से हमारे दिल में बर्फ की सिल्ली रख दी गई। वो दिन था और आज का दिन है कि श्री जी साथ हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X