धन का मोह नहीं, हम अपने प्राण भी त्याग सकते हैं... क्यों आंखों में आंसू लिए प्रेमानंद महाराज ने कही ऐसी बात...
वृंदावन के रहने वाले प्रेमानंद महाराज आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। चाहें बच्चा हो या जवान या बूढ़ा हर कोई प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के लिए उत्साहित रहता है। प्रेमानंद महाराज के भक्त उनसे मिलने के लिए वृंदावन की गलियों ने टकटकी लगाए खड़े रहते हैं और अपने नंबर के आने का इंतजार करते हैं, लेकिन चंद लोगों को ही एकांतिक वार्ता का सौभाग्य प्राप्त हो पाता है।

देश भक्तों को याद कर रो पड़े प्रेमानंद महाराज
बता दें कि गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज एक वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि हमारे राष्ट्र प्रेमी ऐसे हुए देश प्रेमी ऐसे हुए जो वंदे मातरम बोलकर फांसी का फंदा गले में डाल दिए स्वयं अपने हाथों से। हमारे देश के लिए दिवारों में चुन दिए गए गर्दनें उतार दी गईं, लेकिन कदम पीछे नहीं हटाए।
भगवत प्रेमी मृत्यु से नहीं डरता
प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि हमारे आर्मी के जवान हथेली पर अपनी जान लिए तिरंगे के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं। ये कब डरते हैं। जहां गोलियों की बौछार होती है वहां अपनी छाती आगे कर देते हैं। ये कब डरे मृत्यु से..जो राष्ट्र प्रेमी हैं जो भगवत प्रेमी हैं वो कभी मृत्यु से नहीं डरता, लेकिन जो शरीर प्रेमी है, जो भोग प्रेमी है जो घर, मकान धन का प्रेमी है उसी को डर लगता है मृत्यु से।
देश के लिए प्राण भी त्याग सकते हैं प्रेमानंद महाराज
इसी के साथ ही प्रेमानंद महाराज का एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हम अपने देश से बहुत प्रेम करते हैं और अपने देश के लिए आज भी प्राण त्यागने का उत्साह रखते हैं। हमारा देश हमारे लिए भगवान है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। लोग तो प्रेमानंद महाराज के भाव जानकर उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications