सालों बाद सताई प्रेमानंद महाराज को परिवार की याद ? दुखी मन से बताई दिल में दबी बात, बोले- कोई अपना नहीं....

प्रेमानंद महाराज आज हर एक के दिल में बसते हैं। अपनी मधुर वाणी और अपने सकारात्मक विचारों की वजह से प्रेमानंद महाराज अधिक पसंद किए जाते हैं। प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग जमा हो जाते हैं। प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। प्रेमानंद महाराज को लोग इतना मानते हैं कि उनके नए ही क्या पुराने वीडियो भी भक्तों द्वारा बेहद पसंद किए जाते हैं।
प्रेमानंद महाराज ने कही दिल में दबी बात
बता दें कि हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज काफी परेशान होते दिख रहे हैं। प्रेमानंद महाराज भारी आवाज में कहते हैं कि 'तुम्हें तो छोड़ना ही था। आज नहीं तो कल छोड़ देते हमें। क्योंकि कौन मेरे साथ जाता। आज मुझे छोड़ दिया तो मेरे समझ में आ गया कि कोई मुझे प्यार नहीं करता। प्यार करने वाले बस भगवान हैं। अच्छा हुआ कि तुमने सही आईना मुझे दिखा दिया। कोई मेरा नहीं है।'
13 वर्ष की आयु में त्याग दिया था घर
आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज ने 13 वर्ष की आयु में ही अपने घर का त्याग कर दिया था। उन्होंने शास्त्रों का ज्ञान लिया। लंबे समय तक वह काशी में रहे, लेकिन जैसे ही वह वृंदावन आए वह वहां से खुद को दूर ही नहीं कर पाए। वह पूरी तरह से राधा रानी के हो गए। प्रेमानंद महाराज को श्री जी की सेवा करते हुए सालों गुजर गए हैं। उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। कभी-कभी शरीर साथ नहीं देता, लेकिन फिर भी प्रेमानंद महाराज के मुंह पर सिर्फ राधा रानी का नाम होता है। प्रेमानंद महाराज की ऐसी भक्ति देख भक्ति भी उनके आगे नतमस्तक हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications










