परिवार से बिछड़ने के बाद प्रेमानंद महाराज को आज भी चुभती है ये बात, 30 सेकंड का वीडियो देख सन्न रह गए भक्त

वृंदावन के रहने वाले प्रेमानंद महाराज को हजारों लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। उनके प्रवचन सुनने के लिए लोग दूर-देश से आते हैं। वहीं कुछ लोग तो बस एक झलक देखने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। सोशल मीडिया पर तो उनके नए ही क्या पुराने वीडियो भी धड़ल्ले से वायरल होते हैं। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज दुखी मन से कुछ ऐसा कहते हैं जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाते हैं।
किसी से अपनापन करोगे तो गिर जाओगे...
प्रेमानंद महाराज अपनापन और अपने रिश्तों को लेकर बात करते नजर आते हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि- 'किसी भी वस्तु, किसी भी स्थान किसी भी व्यक्ति में अपनापन नहीं होना चाहिए। कसौटी है...जीवन में बहुत से कर्तव्य को करने का भगवान अवसर देंगे। कुछ सामाजिक कर्तव्य आपको भी मिलेंगे। मगर किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान से अपनापन ना हो पाए। जीवन मुक्त हो अभी। हम कहते हैं कि यह प्रभु का है, लेकिन हम अपने लिए कर लेते हैं। इसीलिए उनके नष्ट होने पर बदलने पर हमें दुख होता है। अपने तन को प्रभु का कर दो। अगर किसी चीज से अपनापन होगा तो दुख होगा। अगर आप प्रभु की शरण में जाओगे तो वह आपसे अपनापन खींचेंगे। जहां भी अपनापन करोगे तो ऐसा पिटोगे कि खुद ही हरी के चरणों में गिर जाओगे। बहुत खिलाड़ी हैं हमारे श्री कृष्ण।'
भक्तों ने कही ये बात...
बता दें कि प्रेमानंद महाराज के इन शब्दों के सुनकर भक्त भावुक हो उठे। एक भक्त ने कमेंट करते हुए कहा- हम यह तो सत्य ही है जिस भी चीज से मोह होता है और वह चली जाए तो दुख ही होता है। तो वहीं दूसरे भक्त ने लिखा- मानना पड़ेगा प्रेमानंद महाराज की हर एक बात आपको सोचने पर मजबूर कर देती है। बात दें कि प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की भी लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications










