अचानक क्या हुआ! प्रेमानंद महाराज की इस हरकत को देख भड़के लोग, बोले- आप भी दूसरों की तरह...

Premanand Maharaj यूं तो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। प्रेमानंद महाराज को लोग इतना ज्यादा मानते हैं कि उनसे मिलने के लिए वृंदावन की गलियों में भीड़ जमा लेते हैं। रोजाना हजारों की संख्या से लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते हैं। जिन लोगों को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन नहीं मिल पाते हैं वह फुटपाथ पर ही प्रेमानंद महाराज के आने का इंतजार करते हैं। वहीं जो भी लोग प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए नहीं जा पाते हैं वह प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखकर ही अपना मार्गदर्शन करते हैं।

Premanand Maharaj

क्यों इतना ट्रोल हो रहे हैं प्रेमानंद महाराज

लेकिन फिलहाल तो हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सनसनी बना हुआ है। इस वीडियो को देख लोग प्रेमानंद महाराज की तारीफ नहीं बल्कि उनके खिलाफ नजर आ रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो प्रेमानंद महाराज का बचाव करते दिख रहे हैं वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो प्रेमानंद महाराज को बुरी तरह से ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिस वजह से प्रेमानंद महाराज को इतना ट्रोल किया जा रहा है।

नदी में चढ़ाया दूध

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज नदी में बाल्टी भर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उसके बाद ज्यादा वायरल हुआ जब नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर का दूध चढ़ाया गया था। इस परंपरा का लोगों ने जमकर विरोध भी किया। वहीं खुद प्रेमानंद महाराज को ऐसा करता देख लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी।

वीडियो देखने के बाद भड़के लोग

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- महाराज जी आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सब कुछ अध्यात्म नहीं होता। इसीलिए कहते हैं कि शिक्षा होनी भी जरूरी है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिख दिया-किसी गरीब को ही पिता देते। वीडियो देखने के बाद लोगों ने प्रेमानंद महाराज को लेकर भला बुरा कहा है।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X