फूट-फूट कर रोए प्रेमानंद महाराज, आंखों से झर-झर बहते रहे आंसू, इतना दर्द देख भक्त भी मारने लगे सिसकियां...

प्रेमानंद महाराज को आज बच्चे से बच्चा और बड़े से बड़ा तक हर कोई मानता है। प्रेमानंद महाराज के सामने भक्तों की लंबी लाइन लगी रहती है। हर कोई उनके आगे नतमस्तक रहता है। प्रेमानंद महाराज की चाहें जो भी स्थिति क्यों ना हो, लेकिन फिर भी वह रोजाना प्रवचन देते हैं और लोगों को सही राह दिखाते हैं, लेकिन बता दें कि प्रेमानंद महाराज को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हैं। वैसे तो प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं लंबे समय से उनका डाइलिसिसि चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी उनकी कुछ स्वास्थ्य संबंधी पेरशानियां बनी हुई हैं। बीते दिन बताया गया था कि प्रेमानंद महाराज का सिटी स्कैन हुआ था। हालांकि उन्हें क्या परेशानी है इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है।
फूट-फूट कर रोए प्रेमानंद महाराज
बता दें कि हाल ही में प्रेमानंद महाराज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे राधा रानी और कृष्ण की वेशभूषा पहनकर नृत्य करते हैं। उनके भाव और श्रद्धा देख प्रेमानंद महाराज खुद को रोक नहीं पाते हैं। प्रेमानंद महाराज की आंखों से झर-झर आंसू गिरने लगते हैं। वह फूट-फूट कर पोते हैं। वहीं जैसे ही कलाकार ने प्रेमानंद महाराज को इतना रोता हुआ देखा वह अपना नृ्त्य छोड़कर उन्हें चुपाने के लिए भागे-भागे आ गए। प्रेमानंद महाराज के चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता है।
प्रेमानंद महाराज को रोता देख भक्त भी मारने लगे सिसकियां...
भजन मार्ग पर शेयर किया गया यह वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपका दर्द देखा नहीं जा रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा- आप हंसते मुस्कुराते अच्छे लगते हैं रोते नहीं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- गुरु जी आपको रोता हुआ देखकर हमें भी रोना आता है।


Click it and Unblock the Notifications