विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शर्मा की शादी से प्रेमानंद की इकलौती तस्वीर? खुद जाकर दिया था आशीर्वाद!
Virat Kohli Anushka Sharma Premanand Maharaj: पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज को खूब मानते हैं और उनके दर्शन करने के लिए लंदन से वृंदावन आते रहते हैं। प्रेमानंद महाराज के साथ विराट अनुष्का के एकांत वार्तालाप के वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे आज हम आपको एक अनोखी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पहले कभी देखी हो।

विराट अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे थे प्रेमानंद महाराज?
विराट अनुष्का की शादी और रिसेप्शन में देख विदेश से तमाम वीवीआईपी ने शिरकत की थी। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है उसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज ने विराट अनुष्का को उनके रिसेप्शन में आशीर्वाद दिया था। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विराट दूल्हा बने तो वहीं अनुष्का सुर्ख साड़ी में ब्राइडल लुक में दिखाई दे रहे हैं औ दोनों प्रेमानंद महाराज के साथ पोज दे रहे हैं।
क्या है वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई
इस तस्वीर को देखते ही तमाम फॉलोअर्स का दिल पिघल रहा है। हालाकि आपको बता दें कि इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, ये तस्वीर एआई टूल्स से बनाई गई है और पूरी तरह से फेक है। प्रेमानंद महाराज ने क्षेत्र संन्यास लिया है, जिसके कारण वे राधा वल्लभीय परंपरा का पालन करते हुए वृंदावन धाम छोड़कर बाहर नहीं जाते हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि सेलेब की ऐसी एआई तस्वीरें क्रिएट की गई है बल्कि इससे पहले भी तमाम सेलेब्स के साथ उनके फैंस ऐसा कर चुके हैं। कभी शादी से जुड़े तो कभी वेकेशन की तो कभी अफेर्स की ऐसी तमाम ही तस्वीरें आए दिन वायरल रहती हैं। पिछले दिनों ऐश्वर्या राय ने इसी मुद्दे को लेकर हाई कोर्ट का रुख भी किया था।


Click it and Unblock the Notifications











