प्रेमानंद महाराज ने लगाई अधिकारी को फटकार, ये शब्द सुनते ही आग बबूला हुए बाबा, देखें FUll VIDEO

Premanand maharaj

प्रेमानंद महाराज के आए दिनों वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते है। आम हो या खास हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए इंतजार करता है। प्रेमानंद महाराज को बच्चे से बच्चा और बड़े से बड़ा हर उम्र का इंसान उनके प्रवचनों के सुनना पसंद करता है। यही वजह है कि उनके यूट्यूब के वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। प्रेमानंद महाराज के उन्हें वीडियो में से कुछ लोग रील्स बनाकर भी शेयर करते हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती है।

वैसे तो अकसर आपने हमेशा ही प्रेमानंद महाराज को खुश और प्रेम पूर्वक बातें करते सुना होगा, लेकिन पहली बार उनका एक गुस्से में वीडियो वायरल हो रहा है। प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए एक अधिकारी आता है वह कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर प्रेमानंद महाराज गुस्से से लाल हो जाते हैं। चलिए देखते हैं पूरा वीडियो और जानते हैं कि क्या है मामला।

दरअसल हाल ही में एक वीडियो प्रेमानंद महाराज का वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए एक अधिकारी आते हैं वह आते ही पहले महाराज जी को अपना विजिटिंग कार्ड पकड़ाने की कोशिश करते हैं। यह सब देखकर पास खड़े प्रेमानंद महाराज के शिष्य मना करते हैं। वह कहते हैं कि यह सब यहां नहीं होता। इसका बाद अधिकारी कहते हैं कि वह प्रेमानंद महाराज को शॉल उठाना चाहते हैं।

यह सुनकर प्रेमानंद महाराज थोड़ा नाराज हो जाते हैं। वह कहते हैं कि देखो ये परमार्थ मार्ग है। हम वैरागी हैं भगवत मार्ग पर चलते हैं। हमें जितना वस्त्र चाहिए उतना जिसका भोजन चाहिए उतना इसके बाद हमें कोई अपना परिचय बताता है कि हम पदाधिकारी हैं कि उस पद पर हैं तो देखें ये सब सुनने के लिए बाबा नहीं बैठे हैं हम तुम्हें सुनाने के लिए बैठे हैं। हम यहां बताने बैठे हैं कि तुम्हारा मंगल कैसे होगा। काम पर विजय कैसे करो। कोई भी पाप तुम्हारा नाश ना कर पाए। ये बताना हमारा मार्ग है।

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि चाहें प्राण चल जाएं, लेकिन प्रभु के लिए हम समर्पित हैं। भगवान के मार्ग के लिए बैठे हैं और तुम प्रभु के सामने हाथ जोड़ो तब तुम्हारा कल्याण होगा। मरीज डॉक्टर के सामने होश में ही रहे और ये परमार्थ की औषिधी है और जब हम तुमसे चाहेंगे ना तो दब के बोलेंगे और जब नहीं चाहेंगे ना तो अंगूठा नजर आएगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग जमकर प्रेमानंद महाराज की तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: Premanand Maharaj trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X