Viral Video: दर्शन के दौरान बड़ा हादसा टला! महिला ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, गिरते-गिरते बचे प्रेमानंद महाराज

Premanand Maharaj viral video: प्रेमानंद महाराज एक ऐसे संत हैं, जिनके दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। उनकी वाणी को लोग अमृत मानकर उसका पान करते हैं। उनसे बात करना तो दूर की बात है, लोग उनकी एक झलक पाने को भी बेताब रहते हैं। लेकिन कुछ लोग इस एक झलक पाने की मंशा में भी बदतमीजी कर बैठते हैं।

Premanand Maharaj viral video

गिरते-गिरते बचे प्रेमानंद

हाल ही में प्रेमानंद महाराज अपने चाहने वालों को दर्शन देते हुए जा रहे थे कि तभी एक महिला ने उनसे मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ लिया, वो तो ऐन मौके पर महाराज जी के शिष्य नवल नागरी ने उस महिला को रोक दिया, लेकिन जाते-जाते महिला ने महाराज जी के अंगवस्त्र पकड़ लिए। इस कारण प्रेमानंद महाराज गिरते-गिरते बचे।

लोगों का रिएक्शन

अनजान महिला की इस हरकत से काफी लोग परेशान हैं और वो और लोगों को यही सलाह दे रहे हैं कि वो ऐसा काम ना करें। एक यूजर ने तो वीडियो देखकर कहा कि 'अरे ये क्यों करते हैं आप लोग... दर्शन दूर से करें... वर्ना वो भी बंद ना हो जाएं'। एक यूजर ने तो लिखा- 'मेरे गुरुदेव को कुछ हो जाता है तो इनकी समझ में क्यों नहीं आता वह इतने कष्ट में रहकर भी हमको सुख पहुंचा रहे हैं हमको भगवान से मिला रहे हैं हम पर करुणा बरसा रहे हैं फिर भी कुछ लोग हमारे गुरुदेव को कष्ट पहुंचाने की चेष्टा करते हैं आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है, आपके चरणों में साष्टांग दंडवत प्रणाम है कृपा ऐसा ना करें।'

विराट अनुष्का पहुंचे महाराज जी के पास

आपको बता दें, प्रेमानंद महाराज के आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर महाराज जी के दर्शन करते नजर आए। दोनों ने कुछ समय पहले ही प्रेमानंद महाराज जी से दीक्षा ली थी और तभी से दोनों लाइमलाइट से दूर हो गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X